Monday, Jun 05, 2023
-->
bjp-wins-2-seats-in-uttar-pradesh-and-sp-on-1-bjp-ahead-on-4-rkdsnt

उत्तर प्रदेश में 2 सीटों पर भाजपा और 1 पर सपा को जीत, भाजपा 4 पर आगे 

  • Updated on 11/10/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दो प्रत्याशी विजयी घोषित हुए जबकि चार प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं एक सीट समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के हिस्से में आयी है। इन सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुये थे। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान इनमें से छह भाजपा और एक सपा के हिस्से में आयी थीं। 

झारखंड उपचुनाव परिणाम : BJP को हराकर कांग्रेस ने बेरमो, JMM ने दुमका सीटें जीतीं

मंगलवार शाम सवा छह बजे निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बांगरमऊ और देवरिया सीटों पर भाजपा को जबकि मल्हनी सीट पर सपा को जीत मिली है। उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट पर भाजपा के श्रीकांत कटियार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की आरती बाजपेयी को 31,398 मतों से जबकि देवरिया में भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी को 20,089 मतों से पराजित किया है। मल्हनी सीट पर समाजवादी पार्टी के लकी यादव ने 4,632 मतों से निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह को पराजित किया है। 

CBI को जांच करने के लिए अब पंजाब सरकार से भी लेगी होगी इजाजत

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बुलंदशहर में भाजपा की उषा सिरोही बसपा के मो यूनुस से 21,609 वोटों से आगे हैं। वहीं टूंडला में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर सपा के महाराज सिंह डांगर से 15,698 वोटो से आगे हैं। घाटमपुर सीट पर भाजपा के उपेंद्र नाथ पासवान कांग्रेस के डाक्टर कृपा शंकर से 23,820 वोटों से आगे हैं। नौगांव सादात सीट पर समाजवादी पार्टी के जावेद अब्बास एक बार पिफर आगे चल रहे थे लेकिन यहां से भाजपा की संगीता चौहान ने बढ़त बनाते हुए उन्हें 463 मतों से पीछे कर दिया। यह सीट योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रहे पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन के बाद रिक्त हुई थी और अब भाजपा ने उनकी पत्नी संगीता को उम्मीदवार बनाया है। 

बिहार में वाम दलों का बेहतर प्रदर्शन, 18 सीटों पर आगे, कन्हैया की रैलियों का दिखा असर

प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को हुये उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। इनमें मल्हनी सीट पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के खाते में गयी थी बाकी सीटों पर भाजपा का ही कब्जा था। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डाक्टर दिनेश शर्मा समेत तमाम पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पहुँचकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। 

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप चुनाव में मिल रहे रूझानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय देते हुए सरकार के कार्यों और संगठन की मेहनत की चर्चा करते हुए मतदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष, दोनों उप मुख्यमंत्री, संगठन महामंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम आने वाले चुनाव का संकेत है। योगी ने इस बात पर संतोष जताया कि 2017 में भाजपा के पक्ष में जो जनादेश मिला उसे मतदाताओं ने बनाए रखा है। 

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना चल सकती है देर रात तक : चुनाव आयोग

गत दिनों पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरेाप लगाते हुए कहा कि उप चुनाव में धांधली की गई है। इसके पहले उन्होंने कहा था हमारा लक्ष्य 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव है जिसकी जीत की शुरुआत उप चुनाव से होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि जनता जर्नादन ने एक बार फिर मोदी-योगी सरकार के कार्यों पर मुहर लगाई है और यह स्पष्ट कर दिया है कि जन-जन का विश्वास भाजपा के साथ है। 
 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

 

 

comments

.
.
.
.
.