नई दिल्ली/टीम डिजिटल। महिला से छेड़खानी के आरोप में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विजय राज को गिरफ्तार किया गया है। अभिनेता पर फिल्म क्रू की एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। विजय राज को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंडिया से गिरफ्तार किया है। बता दें कि विजय राज इससे पहले ड्रग्स मामले में भी गिरफ्तार किए गए थे।
सूत्रों के मुताबिक विजय राज अपनी टीम के साथ बालाघाट में फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान कथित रूप से उन्होंने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। मामला इतना बड़ा कि पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय को गिरफ्तार कर लिया।
57 वर्षीय विजय राज ने फिल्म 'रन' में कौवा बिरयानी वाले सीन से मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट और हिट फिल्मों में बेहतरीन रोल किए। धमाल, वेलकम, दीवाने हुए पागल, रघु रोमियो, मुंबई टू गोवा और गली बॉय उनकी यादगार फिल्में हैं। वैसे विजय राज ने 1999 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1963 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे विजय ने दिल्ली से शिक्षा पूरी की।
बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा जब्त किये 11.62 किलोग्राम सोना
झारखंडः IAS पूजा सिंघल के रांची- मुजफ्फरपुर समेत 6 जगहों पर ED की...
Quad Summit: हमारा आपसी विश्वास, दृढ़ संकल्प लोकतांत्रिक शक्तियों को...
ओवैसी ने पूछा- भारत के मुसलमानों का मुगलों से रिश्ता नहीं, लेकिन उनकी...
ज्ञानवापी मस्जिद केस: किस मामले पर पहले होगी सुनवाई, आज आएगा वाराणसी...
पीएम मोदी ने तोक्यो में प्रवासी भारतीयों से कहा- भारत-जापान नैसर्गिक...
संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रहा है केंद्र, BJP शासन हिटलर, स्टालिन से भी...
न्यायाधीशों के खिलाफ आरोप लगाना दुर्भाग्य से नया ‘फैशन’ बन गया है :...
अनिल बैजल की जगह विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के नए उपराज्यपाल बने
दिल्ली की एकीकृत MCD में विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों की नियुक्ति