Monday, May 29, 2023
-->
bollywood celebs tribute saroj khan ANJSNT

नहीं रही डांस की मल्लिका सरोज खान, बॉलीवुड के इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

  • Updated on 7/3/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अपने डांस के जादू से हर किसी के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाने वाली डांस की मल्लिका सरोज खान आज हम सबके बीच में नहीं हैं। बीती रात 2 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से सरोजखान का निधन हो गया। उनके निधन के बाद बॉलीवडु के कई बड़े दिग्गज कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

देखें ट्वीट

सरोज खान ने बॉलीवुड की कई अदाकारओं को डांस सिखाया है। 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए उन्होंने कोरियोग्राफी की थी। कई बड़ी हिरोइन्स उन्हें अपना आदर्श मानती हैं। ऐसे में उनका जाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा। सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में ही हुआ था। उनकी उम्र 71 साल थी।  

सैफ अली खान भी हो चुके हैं नेपोटिज्म का शिकार, कहा- मुझसे भी छीने गए...

1986 से अब तक हराजों गानें किये थे कोरियोग्राफ
साल 1986 से अब तक उन्होंने बॉलीवुड के हजारों गानों को कोरियोग्राफ कर बड़े-बड़े कलाकारों को डांस करवाया है। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का उनसे गहरा लगाव रहा है। उन्होंने सरोज खान के साथ कई बार काम किया और उनसे बहुत कुछ सीखा है, ये बात उन्होंने सार्वजनिक रूप से कई बार की है। ऐसे में सरोज खान के निधन से उनको भी गहरा आघात लगेगा।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है सुशांत-अंकिता का वह गाना, जो कभी नहीं हो पाया रिलीज

इन सितारों ने दुनिया से लिया विदा
साल 2020 बॉलीवुड को एक और झटका दे गया। इस साल कई दिग्गज कलाकारों ने दुनिया से विदा ली है। ऋषि कपूर, इरफान खान, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत, और सरोज खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

 

comments

.
.
.
.
.