नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में देर रात निधन हो गया। 20 जून से सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सरोज खान की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। उनको गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, ऐसे में उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
सरोज खान ने बॉलीवुड की कई अदाकारओं को डांस सिखाया। 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए उन्होंने कोरियोग्राफी की थी। कई बड़ी हिरोइन्स उन्हें अपना आदर्श मानती हैं। ऐसे में उनका जाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा। सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में ही हुआ था। उनकी उम्र 71 साल थी।
सैफ अली खान भी हो चुके हैं नेपोटिज्म का शिकार, कहा- मुझसे भी छीने गए...
1986 से अब तक हराजों गानें किये थे कोरियोग्राफ साल 1986 से अब तक उन्होंने बॉलीवुड के हजारों गानों को कोरियोग्राफ कर बड़े-बड़े कलाकारों को डांस करवाया है। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का उनसे गहरा लगाव रहा है। उन्होंने सरोज खान के साथ कई बार काम किया और उनसे बहुत कुछ सीखा है, ये बात उन्होंने सार्वजनिक रूप से कई बार की है। ऐसे में सरोज खान के निधन से उनको भी गहरा आघात लगेगा।
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है सुशांत-अंकिता का वह गाना, जो कभी नहीं हो पाया रिलीज
इन सितोरों ने दुनिया से ली विदा साल 2020 बॉलीवुड को एक और झटका दे गया। इस साल कई दिग्गज कलाकारों ने दुनिया से विदा ली है। ऋषि कपूर, इरफान खान, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत, और सरोज खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें-
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
पंजाब में AAP सरकार का पहला बजट पेश, 300 यूनिट बिजली फ्री
कैटरीना की फिल्म PhoneBhoot का LOGO रिलीज, कल होगा एक बड़ा अनाउंसमेंट
Umang 2022: सालों बाद Shah Rukh Khan ने स्टेज पर लगाई आग, शहनाज गिल...
बागी MLA को Y+ सुरक्षा पर भड़की शिवसेना, BJP पर लगाए ये आरोप
न्यूयॉर्कः वाहन में बैठे भारतवंशी युवक की गोली मारकर हत्या
Ek Villain Returns first look: 8 साल के बाद आखिरकार विलेन हुआ बेनकाब
Alia Bhatt Pregnant: मां बनेने वाली हैं Alia Bhatt, शेयर की ये...
Photo: राम चरण के घर डिनर पर पहुंचे Salman Khan, साउथ के ये एक्टर्स...
यूनेस्को की रिपोर्टः मदरसों की शिक्षा में पुरुषों का वर्चस्व बनाए...
दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर सेवाओं में विलंब, स्टेशन के बाहर लंबी...