Monday, May 29, 2023
-->
bollywood reaction on rishi kapoor passed away anjsnt

ऋषि कपूर के निधन से सदमें में पूरा बॉलीवुड, महानायक ने कहा- मैं बर्बाद हो गया

  • Updated on 4/30/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया। इसकी जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके जानकारी दी कि ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। 

उनके इस ट्वीट के बॉलीवुड सितारों में मातम सा पसर गया है। उनको याद करते हुए बॉलीवुड सितारे उन्हें कुछ ऐसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पिछले सप्ताह भी बिगड़ी थी तबीयत
बता दें कि बीते सप्ताह गुरुवार को भी ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तबियत स्थिर होने के 04 घंटे बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। कोरोना महासंकट के बीच अस्पताल जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल पास जारी किया था। वहीं उनकी मेडिकल रिपोर्ट बीएमसी और स्वास्थ्य विभाग को भी भेजी गई थी। 

....और फिर मेरे दिमाग से जीने-मरने का हिसाब निकल गया : इरफान खान

11 महीने अमेरिका में कराया था इलाज
साल 2018 में ऋषि कपूर में कैंसर की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद वो इलाज के लिए अमेरिका चले गए थे। वहां पर करीब 11 महीने इलाज कराने के बाद वो 2019 में सितंबर माह में भारत लौट आए थे। कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं अब ठीक हूं और बेहतर महसूस कर रहा हूं। अब इस तरह से उनके चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.