नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्मी दुनिया में क्या हलचल है और कौन किससे पीछे या किसकी हुई किससे लड़ाई एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की ये Top खबरें...
पंचतत्व में विलीन हुए बॉलीवुड के 'चिंटू', अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हो पाईं बेटी रिद्धिमा
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के कल निधन के बाद आज फिर बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा है। आज सुबह इलाज के दौरान ऋषि कपूर का निधन हो गया जिसके बाद उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई के चंदनवाड़ी शमशान भूमि में किया गया। 67 की उम्र में आज ऋषि कपूर ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी थी।
नीतू कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, मुस्कान से करें विदा
बॉलीवुड ने आज फिर अपना एक और चमकता सितारा हमेशा के लिए खो दिया है। जी हां, कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज ऋषि कपूर पूरी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। जहां एक तरफ ऋषि कपूर के निधन की इस खबर से उनके फैन्स के बीच शोक की लहर दौड़ गई है वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उनकी इस पोस्ट को ही ऋषि कपूर के निधन की औपचारिक घोषणा भी माना जा रहा है।
ऋषि कपूर के निधन से सदमें में पूरा बॉलीवुड, महानायक ने कहा- मैं बर्बाद हो गया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया। इसकी जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके जानकारी दी कि ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं। उनके इस ट्वीट के बॉलीवुड सितारों में मातम सा पसर गया है। उनको याद करते हुए बॉलीवुड सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
ऋषि कपूर की मौत से स्तब्ध हुआ पूरा देश, इन राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का कैंसर की बीमारी के चलते आज मुंबई (Mumbai) के एक अस्पताल में निधन हो गया। इस खबर के मिलने के बाद से पूरा देश स्तब्ध है। राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा दुख जताया है।
दुश्मनी के बावजूद भी सलमान खान ने ऋषि कपूर को दी श्रद्धांजलि, कहा- भूल चूक माफ...
बॉलीवुड के जिंदादिल अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपनी अंतिम सांसे भी हंसते-हंसते हुए ली। यह यकीन कर पाना बेहद ही मुश्किल है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में अब नहीं रहे। वहीं आज सुबह-सुबह अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) ने ऋषि कपूर के निधन की पुष्टि की थी, जिसके बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में हैं। इसी बीच बॉलीवुड के सलमान खान (Salman Khan) ने भी ऋषि कपूर के निधन की खबर पर अपना दुख व्यक्त किया है।
आईजीआई के चौथे रनवे पर छाया रूस यूक्रेन युद्ध का साया
अडानी के FPO वापस लेने से देश की छवि पर असर नहीं: सीतारमण
अब ‘अग्निवीर' भर्ती प्रक्रिया में पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी...
VIDEO: अपनी दुल्हनिया को लेने निकले Sidharth Malhotra, ब्लश करते नजर...
स्पेन में सिख फुटबॉलर से बदसलूकी, रेफरी ने पटका उतारने को कहा
'पठान छोड़ एन एक्शन हीरो देखें', फैन के इस ट्वीट पर Ayushman ने...
World Cancer Day 2023: कैंसर को मात दे चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स,...
शालीन भनोट की एक्स वाइफ Dalljiet Kaur करने जा रही हैं शादी, इस महीनें...
बाल विवाह के खिलाफ हिमंत सरकार का बड़ा ऐक्शन, 2044 को गिरफ्तार किया
World Cancer Day: इन आदतों की वजह से हो सकता है कैंसर, आज ही छोड़ें