नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष दिवंगत जनरल विपिन रावत के भाई कर्नल (सेवानिवृत्त) विजय रावत उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश के प्रभारी दुष्यंत गौतम और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
गोवा में कांग्रेस के बिना शिवसेना और राकांपा के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन
विजय रावत ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा का काम करने का तरीका बहुत प्यारा है और यही एक पार्टी है जो वास्तव में देश का भला करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की सोच भी बहुत अच्छी है।’’ रावत ने कहा कि वह बहुत दिनों से भाजपा से जुडऩे की सोच रहे थे लेकिन अब उन्हें यह अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उनके पिता भी भाजपा के ही साथ थे।
भाजपा से निष्कासित हरक सिंह की वापसी को लेकर कांग्रेस में बढ़ा विरोध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी दूरदृष्टि ‘‘अच्छी’’ है और सोच बहुत आगे की है जो ‘‘आउट ऑफ द बॉक्स (लीक से हटकर)’’ होती है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके (मोदी के) कार्य देश को आगे ले जाने के लिए है और यही एक बहुत बड़ी चीज है, जो हमें भाजपा से जुडऩे के लिए प्रेरणा देती है।’’ कर्नल रावत का भाजपा में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनरल विपिन रावत उत्तराखंड के गौरव थे।
चुनाव में EVM के इस्तेमाल को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड उनकी जन्मभूमि थे। इसलिए वहां से उनका विशेष लगाव था। वह वहां भविष्य में काम भी करना चाहते थे। मुझे बहुत खुशी है कि आज उन्हीं के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हुए हैं।’’ धामी ने कहा कि विजय रावत के आने से पार्टी राज्य में और मजबूत होगी। ज्ञात हो कि पिछले साल एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी सहित कई अन्य सैन्यकर्मियों का निधन हो गया था।
पूर्व सेना प्रमुख जनरल जे जे सिंह कल हुए थे भाजपा में शामिल पूर्व सेना प्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शेखावत ने भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर जनरल सिंह का पार्टी में स्वागत किया। पूर्व सेना प्रमुख ने साल 2018 में शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़ दिया था।
राहुल गांधी ने ‘टेलीप्रॉम्पटर’ प्रकरण को लेकर पीएम मोदी पर किया तंज, BJP बचाव में उतरी
जनरल सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे। उन्होंने पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्हें अमरिंदर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जनरल जे जे सिंह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह साल 2005 में सेना प्रमुख नियुक्त होने वाले पहले सिख बने थे। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। वोटों की गिनती दस मार्च को की जाएगी।
बॉक्स ऑफिस पर Bhool Bhulaiyaa 2 की नॉनस्टॉप कमाई, 3 दिनों में कमा...
द्विपक्षीय बैठक से पहले PM मोदी ने जापान को बताया ‘अपरिहार्य भागीदार’
क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय बच्चन? Video में देखें खुद...
सिद्धू ने जेल का खाना खाने से किया इनकार, मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया...
उप्रः 18वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू,गवर्नर का अभिभाषण खत्म, विपक्ष...
MCD Exposed! निगम के स्कूलों का निरीक्षण कर बोली मालीवाल- छात्राएं...
मशहूर सिंगर संगीता साजिथ का हुआ निधन, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर
'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड' से सम्मानित होने पर PM मोदी ने आशा...
Delhi Rain: बारिश के चलते कई जगह ट्रैफिक जाम, उड़ाने प्रभावित, कहीं...
आजम खान बोले जब एक इंस्पेक्टर एनकाउंटर की धमकी दे सकता है, तो मेरी...