Thursday, Mar 30, 2023
-->
bsf organizes bharat darshan yatra for children of jammu region

बीएसएफ ने जम्मू क्षेत्र के बच्चों के लिए भारत दर्शन यात्रा का आयोजन किया

  • Updated on 11/7/2022

 यात्रा में सीमावर्ती क्षेत्रों से 12 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 24 लड़के  और 11 लड़कियां   हो रही है शामिल 

- 13 दिवसीय यात्रा के दौरान बच्चों को दिल्ली, मैसूर और बैंगलोर के विभिन्न स्मारकों को देखने का मौका मिलेगा

 

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।

 

जम्मू के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों के बच्चों को भारत दर्शन करने के लिए सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) जम्मू की ओर से भारत दर्शन यात्रा की शुरुआत की गै है। सोमवार को जम्मू के डीआईजी सुंदरबनी, महाबीर प्रसाद ने भारत दर्शन यात्रा को  निकल रही बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह 13 दिवसीय दौरा 07 नवंबर को जम्मू से शुरू होकर दिल्ली, मैसूर और बैंगलोर शहरों की यात्रा करते हुए से 19 नवंबर को समाप्त होगी।

बाल के प्रवक्ता ने बताया कि is यात्रा के लिए दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों से 12 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 24 लड़कों और 11 लड़कियों सहित कुल 35 बच्चों का चयन किया गया है। दौरे के दौरान इन बच्चों को दिल्ली, मैसूर और बैंगलोर के विभिन्न स्मारकों को देखने का मौका मिलेगा। टूर आयोजित करने का उद्देश्य इन बच्चों को हमारे देश की समृद्ध विरासत, संस्कृति और भव्यता के बारे में जानकारी देना है।

डीआईजी महाबीर  प्रसाद  ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दौरे के लिए चुने गए बच्चों को भारतीय समाज की विविध संस्कृति और रंगों के बारे में जानने और हमारे महान राष्ट्र की विविधता में एकता देखने का एक अनूठा अवसर है। बीएसएफ के इस प्रयास का उद्देश्य दूरदराज के इलाकों के इन बच्चों को हमारे देश की विशालता से जोड़ना है।

 सीमा सुरक्षा के अलावा, बीएसएफ दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चों के लिए इस प्रकार के दौरे आयोजित करके राष्ट्रीय एकता में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इन दौरों ने जम्मू क्षेत्र के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों की जनता के बीच भारी लोकप्रियता हासिल की है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.