Sunday, Sep 24, 2023
-->
bsp announces candidates for bypoll elections in mp before bjp congress rkdsnt

मप्र में उपचुनाव के लिए भाजपा, कांगेस से पहले बसपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

  • Updated on 8/28/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की आठ सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस क्षेत्र में बसपा को पहले भी समर्थन मिलता रहा है। 

रिया बोलीं- मां को छोड़ देने की वजह से अपने पिता से नाराज थे सुशांत राजपूत

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने शुक्रवार को बताया कि जौरा से पूर्व विधायक सोनाराम कुशवाह, मुरैना से रामप्रकाश राजोरिया, मेहगांव से योगेश मेघसिंह नरवरिया, पोहरी से कैलाश कुशवाहा (सभी सामान्य सीट), अंबाह से भानुप्रताप सखवार, गोहद से जसवंत पटवारी, डबरा से संतोष गौड़ और करैरा से राजेन्द्र जाटव (सभी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट) को आगामी उपचुनाव में बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 

रिया ने कभी ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया : वकील का दावा

उन्होंने बताया कि यह सूची पार्टी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) के आदेशानुसार जारी की गई है। मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की है। पिप्पल ने कहा कि बसपा सभी 27 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी। 

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत से आर्थिक लेन-देन और महेश भट्ट चैट पर तोड़ी चुप्पी

मध्य प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 27 सीट खाली हैं। इनमें से 25 विधायक त्यागपत्र देने के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं, जबकि दो सीट विधायकों के निधन के कारण रिक्त हुई हैं।

‘कोरोनिल’ को लेकर बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा झटका

 

 

 

कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरों को यहां पढ़ें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.