Thursday, Nov 30, 2023
-->
bsp bihar president bharat bind joins rjd tejashwi yadav bihar elections 2020 pragnt

Bihar Elections: मायवती को लगा बड़ा झटका, BSP प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने थामा RJD का दामन

  • Updated on 10/3/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसके प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद (Bharat Bind) शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो गए।

बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बनी सहमति, 70 पर लड़ेगी कांग्रेस!

तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता
राजद ने ट्वीट किया कि बसपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद नया बिहार बनाने और युवा विरोधी भ्रष्ट नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद में शामिल हुए।' बिंद को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद की सदस्यता दिलाई।

बिहार विधानसभा चुनाव: दलित वोटरों को साधने में जुटें गठबंधन, एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़

RLSP से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी बसपा
गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) और बसपा के बीच राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल है। इसके साथ ही आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। बसपा अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा था कि उनकी पार्टी ने आरएलएसपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अगर जनता ने गठबंधन को बहुमत दिया तो आरएलएसपी के मुखिया उपेन्द्र कुशवाहा मुख्यमंत्री होंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी BJP, जेडीयू, LJP, फिर बनेंगे नीतीश CM, भूपेंद्र यादव ने किया ऐलान

बताया गठबंधन का मकसद
उन्होंने कहा था कि इस गठबंधन का मकसद बिहार की राजनीति, सरकार और सामान्य जीवन में उपेक्षित वर्गों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और अगड़ी जातियों के गरीब लोगों को बराबरी का हक दिलाना है। मायावती ने कहा कि बिहार में अभी तक कई बार गठबंधन की सरकारें बन चुकी हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी इस राज्य के गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाे।

BSP से साथ पर कुशवाहा ने कहा- गठबंधन जनता को ‘सार्थक विकल्प’देने के लिये

बिहार सरकार सो रही कुम्भकर्ण की नींद
पांच साल तक कुम्भकर्ण की नींद सो रही केंद्र और बिहार सरकारों ने चुनाव नजदीक आने पर घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मगर जनता इतनी नामसझ नहीं है। इस बार वह किसी बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' की नीति पर चलने वाली सरकार की सख्त जरूरत है, जो बसपा-आरएलएसपी गठबंधन उसे देगा।

comments

.
.
.
.
.