नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अधिकारियों ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के पैतृक घर का एक हिस्सा सड़क को चौड़ा करने के लिए शनिवार को ढहा दिया। इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि किशोर के मकान का एक हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए अधिगृहीत की गई भूमि के दायरे में था जिसे गिरा दिया गया। इस मामले को लेकर अब सियासत भी गर्म हो गई है।
ONGC का शुद्ध लाभ 67 फीसदी लुढ़का, तेल-गैस कीमतों में कमी बनी वजह!
इस घर को किशोर के दिवंगत पिता श्रीकांत पांडे ने बनवाया था। किशोर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी थे, जिन्हें पिछले साल जद (यू) से निष्कासित कर दिया गया था। वह जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। उप-संभागीय मजिस्ट्रेट के के उपाध्याय ने तोडफ़ोड़ अभियान की निगरानी की, जिन्होंने कहा कि गेट और चारदीवारी का एक हिस्सा एनएच-84 के चौड़ीकरण के लिए अधिगृहीत भूमि के दायरे में था।
कांग्रेस बोली- सीतारमण देश की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक हैं
उन्होंने कहा कि प्रशासन अधिगृहीत भूमि पर स्थित सभी संपत्ति को हटा रहा है। कुछ जगहों पर मकान के मालिक खुद यह काम कर रहे हैं, लेकिन किशोर का घर काफी समय से खाली है, इसलिए उसे गिराने के लिए ‘‘हमें अपनी मशीन लानी पड़ीं।’’
केरल में सियासी दलों ने चुनाव आयोग से एक ही चरण में चुनाव कराने का किया अनुरोध
उपाध्याय ने कहा कि जिला प्रशासन पहले ही उन सभी लोगों को मुआवजा देने की घोषणा कर चुका है, जिनकी जमीन अधिगृहीत की गई है और इसे उचित समय में संबंधित मालिकों को दे दिया जाएगा।
पेट्रोल/डीजल के भाव आसमान पर, विपक्ष ने उठाए मोदी सरकार पर सवाल
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
देश भर में मनाई गई रामनवमी, मप्र में 11 लोगों की मौत, बंगाल व...
जर्मनी ने राहुल की लोकसभा से अयोग्यता पर ‘संज्ञान लिया', भाजपा और...
पूर्व लोकसेवकों ने खुले पत्र में न्यायपालिका पर कानून मंत्री रीजीजू...
क्रेडाई का रिजर्व बैंक से अनुरोध, रेपो दर में और वृद्धि न की जाए
अडाणी समूह ने तीन-चार साल में 23 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की...
एलजी सक्सेना ने किसानों को मुफ्त बिजली बंद करने का प्रस्ताव तैयार...
ललित मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अब पीएम मोदी के बचाव में सामने...
मालेगांव विस्फोट: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को आरोपमुक्त करने संबंधी...
AAP ने देश भर में शुरू किया ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर अभियान
मोदी ‘सरनेम' विवाद : ललित मोदी ने दी राहुल गांधी पर ब्रिटेन में...