Friday, Sep 22, 2023
-->
by-eating-these-things-kept-in-the-fridge-your-health-may-get-worse

फ्रिज में रखी इन चीजों को खाने से आपका स्वास्थ हो सकता है खराब

  • Updated on 11/21/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  चीजों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए हम फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। फ्रिज में कई बार हम ऐसी चीजें भी रख देते हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखना चाहिए और ऐसी चीजों को लापरवाही से खाने से हमारे स्वास्थ्य गंभीर रूप से खराब हो सकता है। अगर आप ऐसी चीजों की जानकारी रखेंगे तो आप गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हो। आईए जानते हैं इन चीजों के बारे में...

ब्रेड- ब्रेड को कभी भी  फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से इसका स्वाद बदल जाता है। फ्रिज में रखी ब्रेड का इस्तेमाल करने से आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

टमाटर- टमाटर कभी भी फ्रिज में नहीं रखने चाहिए।  ऐसा करने से टमाटर के अंदर की झिल्ली टूट जाती है और यह जल्दी गलने लगता है।

कॉफी- कॉफी भी ऐसा उत्पाद है जिसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से इसकी महक उड़ जाती है  और यह जल्दी खराब हो जाती है।

केला- कुछ लोग केले को भी फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिये।  फ्रिज में रखा केला कुछ ही घंटों में काला पड़ने लगता है और यह आसपास रखे फलों को भी खराब कर देता है।

शहद- शहद को कभी भी फ्रिज में न रखें। इससे इसमें मौजूद स्टार्च शुगर में तब्दील हो जाता है। इसे खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

आलू- यही कंडीशन आलू पर भी लागू होती है। आलू में स्टार्च की मात्रा पाई जाती है। फ्रिज में रखने से स्टार्च शुगर में बदल जाता है। इसे खाने स्वास्थ्य के लिहाज से काफी नुकसानदेह है।

तरबूज- तरबूज को फ्रिज में रखने से इसमें मौजूद पौष्टिकता खत्म हो जाती है।

ध्यान रखें, कभी भी सब्जी या फलों को बिना धोए फ्रिज में न रखें।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.