नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा की तीन और विधानसभा की सात सीट पर हुए उपचुनाव के रविवार को घोषित नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीट पर जीत हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर झटका लगा। हालांकि, आप के लिए खुशी की बात यह रही कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने रामपुर सीट और आजमगढ़ जीत ली है।आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 7 हजार मतों से परास्त किया है।
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में AAP के दुर्गेश ने मारी बाजी, BJP को दिया MCD चुनाव का चैलेंज
आंध्र प्रदेश में सत्तारुढ़ दल वाईएसआर कांग्रेस अट्माकुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आगे है और उसके उम्मीदवार ने 50,000 से अधिक मतों की स्पष्ट बढ़त बना ली है, जबकि झारखंड में मांडर सीट पर भाजपा उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर मामूली बढ़त बनाए हुए थीं। त्रिपुरा में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिये मतगणना में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने तीन सीट पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। टाउन बोरडोवाली सीट पर मुख्यमंत्री व भाजपा उम्मीदवार माणिक साहा ने 6,104 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 17,181 मत मिले, जो डाले गए कुल मतों का 51.63 प्रतिशत हैं। मुख्यमंत्री साहा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जिन लोगों ने मुझे वोट दिया, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। यह भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। मुझे उम्मीद थी कि अंतर थोड़ा अधिक होगा। हालांकि, परिणाम माकपा और कांग्रेस के बीच मिलीभगत को साबित करते हैं। हम भविष्य में भी इसी तरह काम करेंगे। लोगों ने मिलीभगत को नकार दिया है।’’
संगरूर लोकसभा उपचुनाव : शिअद (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत जीते, AAP ने दी बधाई
अगरतला सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन को 3,163 मतों के अंतर से जीत मिली है। उन्हें 17,241 वोट मिले, जो डाले गए कुल वोट का 43.46 प्रतिशत हैं। इस जीत के साथ ही रॉय बर्मन विधानसभा में कांग्रेस के एकमात्र विधायक बन गए हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के गढ़ माने जाने वाले जुबराजनगर में भाजपा को 4,572 मतों के अंतर से जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार मलिना देबनाथ को 18,769 (51.83 प्रतिशत) वोट मिले, जबकि माकपा के शैलेंद्र चंद्र नाथ को 14,197 (39.2 प्रतिशत) वोट आए। सुरमा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार स्वप्ना दास को 4,583 मतों के अंतर से जीत मिली। उन्हें कुल 16,677 (42.34 प्रतिशत) वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी टिपरा मोथा के उम्मीदवार बाबूराम सतनामी के खाते में 12,094 (30.7 प्रतिशत) वोट आए।
मोदी सरकार ने डेका को बनाया खुफिया ब्यूरो का प्रमुख, रॉ प्रमुख गोयल का बढ़ाया कार्यकाल
पंजाब में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव में हार मान ली है और उसने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान को बधाई दी। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को 5,822 मतों से हराया दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया।
केजरीवाल का ऐलान - दिल्ली खेल विश्वविद्यालय नौकरी में मदद के लिए खिलाड़ियों को देगा डिग्री
उत्तर प्रदेश की रामपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने 42,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। आजमगढ़ में भी भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को 7 हजार मतों से हरा दिया है। तीन लोकसभा (उत्तर प्रदेश में दो और पंजाब में एक) और सात विधानसभा (त्रिपुरा की चार, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश में एक-एक) सीट पर हुए उपचुनाव के लिये रविवार को मतगणना शुरू हुई, जहां 23 जून को हुआ था।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक
दानिश अली के अशोभनीय आचरण की भी जांच की जाए : भाजपा सांसद निशिकांत...
हिमंत की पत्नी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ किया मानहानि का...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के समन को झारखंड हाई कोर्ट में दी...
PM मोदी ने वाराणसी में किया अंतररष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
पुलिस की लचर जांच से निराश सुप्रीम कोर्ट ने की जांच संहिता की हिमायत
कांग्रेस ने BJP के साथ गठबंधन के बाद JDS की धर्मनिरपेक्ष साख पर उठाए...
SEBI ने म्यूचुअल फंड की फोरेंसिक जांच के लिए 34 इकाइयों को किया...
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पूछा- जोशीमठ पर विशेषज्ञों की रिपोर्ट...