Wednesday, May 31, 2023
-->
c voter survey aam aadmi party will outnumber congress in punjab assembly elections 2022 rkdsnt

सी वोटर सर्वे : पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर भी भारी पड़ेगी आम आदमी पार्टी

  • Updated on 3/19/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्तारुढ़ पार्टी कांग्रेस पर भी भारी पड़ सकती है। इसका रुझान सी वोटर के सर्वे में निकल कर आया है। पंजाब में कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के सिलसिले में ABP न्यूज चैनल के लिए सी वोटर ने ताजा सर्वे किया है।

योगी सरकार पर प्रियंका गांधी का तंज, सिद्धार्थ नाथ ने किया पलटवार

सर्वे की मानें तो सत्तारूढ़ कांग्रेस को आगामी चुनाव में बड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली में केजरीवाल मॉडल पंजाब में कांग्रेस को करारा झटका दे सकता है। सर्वे के अनुसार दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव में सबसे बड़े दल के रुप में उभर सकती है। कांग्रेस जहां दूसरे पायदान पर आ सकती है, वहीं, अकाली दल तीसरे और भाजपा सबसे नीचे स्थान पर रह सकती है।

फटी जींस वाले बयान पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री रावत को मांगनी पड़ी माफी

C Voter के सर्वे में निकल कर आया है कि पंजाब की कुल 117 सीटों में जहां कांग्रेस को 43 से 49 सीटें हासिल हो सकती है, वहीं आम आदमी पार्टी की झोली में 51 से 57 सीटें आ सकती है। वहीं, अकाली दल और भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता है। अकाली  दल को जहां 12 से 18 सीटें मिलने के आसार है, वहीं भाजपा 0 से 5 सीटों पर सिमट सकती है। 

क्या वर्ल्ड लीडर्स पर भी आम लोगों की तरह नियम लागू होने चाहिए: ट्विटर ने मांगी राय

सर्वे में वोट शेयरों में भी आम आदमी पार्टी बाजी मारती दिख रही है। आम आदमी पार्टी को जहां 37 फीसदी, कांग्रेस को 32 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है, वहीं, अकाली दल को 21 प्रतिशत, भाजपा और अन्य को 5-5 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

कमल हासन ने MNM का जारी किया घोषणापत्र, गृहणियों की आय बढ़ाने पर जोर

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.