नई दिल्ली/टीम डिजीटल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे। जहां उन्होंने पार्टी संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय समेत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का आधार लोकतांत्रिक मूल्य हैं। सभी भाजपाई देश के संविधान और लोकतंत्र में गहरी आस्था रखते हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा का गठन बेशक 6 अप्रैल को 1980 को हुआ। लेकिन उसकी जड़ें जनसंघ से जुड़ी हैं। जिसने नेहरूवाद का शुरू से ही विरोध किया और देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए आंदोलन छेड़ा। इस दौरान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं को बलिदान देना पड़ा। देश में कांग्रेस की जड़े हिलाने वाली एकलौती पार्टी भाजपा है। 2014 के बाद देश की जनता ने भाजपा को दिल खोलकर अपना समर्थन दिया। आज देश विकास के नए कीर्तिमान लिख रहा है। इस दौरान बलदेव राज शर्मा, संजीव शर्मा, अतुल गर्ग, अजीत पाल त्यागी, सुनील शर्मा, दिनेश गोयल, गुंजन शर्मा, धीरज शर्मा, सौरभ जयसवाल उपस्थित रहे।
शिवसेना नेता शिंदे बने महाराष्ट्र के सीएम, फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम...
कांग्रेस का तंज, कहा- महाराष्ट्र में ‘देवेंद्र और एकनाथ’ के साथ आने...
पंजाब यूनिवर्सिटी बदलाव, अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव...
कंगना ने सत्ता गंवा चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निकाली भड़ास
एकनाथ शिंदे : जानिए महाराष्ट्र के सीएम बनने तक का पूरा सियासी...
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा ने की तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से...
शिवसेना के बागियों को अलग होने के अपने फैसले पर होगा अफसोस : संजय...
कांग्रेस बोली- मोदी-शाह के नेतृत्व वाली BJP को हर कीमत पर चाहिए सत्ता
नड्डा, शाह की अपील के बाद फडणवीस ने स्वीकार किया डिप्टी सीएम का पद
SEBI ने रियल एस्टेट कंपनी पाश्र्वनाथ डेवलपर्स पर लगाया प्रतिबंध