Saturday, Dec 09, 2023
-->
case registered against people including sangeet som sena chief for sabotage rkdsnt

तोड़फोड़ करने के आरोप में संगीत सोम सेना के प्रमुख सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  • Updated on 4/4/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मेरठ के सरधना इलाके में बिरयानी के ठेले में तोडफ़ोड़ करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संगीत सोम के एक संगठन के अध्यक्ष समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मालेगांव विस्फोट मामले की सुनवाई पर रोक लगाने से उच्च न्यायालय का इनकार

पुलिस ने बताया कि बिरयानी का ठेला लगाने वाले शख्स साजिद ने दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि सरधना-बिनौली रोड पर उसके बिरयानी के ठेले में संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक सहित 10 लोगों ने तोडफ़ोड़ की और सारा खाना फेंक दिया गया और उसके सारे पैसे भी छीन लिए। 

हवाई सफर के साथ LPG सिलेंडर भी हुआ महंगा, लगेगा महंगाई में तड़का

उन्होंने बताया कि संगीत सोम ने स्वीकार किया कि सचिन उनके संगठन का अध्यक्ष है। सोम ने कहा, ‘‘नवरात्रि पर मांस के ठेले लगाये गए इसका मतलब है कि पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया। इसलिए हमारे लोगों ने ठेला हटाया होगा।’’ 

किरण मजूमदार-शॉ ने BJP की कर्नाटक सरकार पर लगाया साम्प्रदायिक प्रतिरोध का आरोप

थाना प्रभारी सरधना लक्ष्मण वर्मा ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। इस सिलसिले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।  संगीत सोम 2012-2022 के बीच सरधना से भाजपा विधायक थे और इस बार चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अतुल प्रधान से हार गए। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.