Wednesday, Dec 06, 2023
-->
cctv footage shows two cars trailing sidhu moose walas suv before killing kmbsnt

CCTV में सिद्धू मूसेवाला की SUV का पीछा करती दिखी दो कारें, अंधाधुंध गोलियां चलाकर की हत्या

  • Updated on 5/30/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंजाब के गायक और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने से कुछ पल पहले कथित तौर पर दो कारें उनका पीछा कर रही थीं। बताया जा रहा है कि एक सीसीटीवी फुटेज जो अब सामने आया है इसमें मूसेवाला की एसयूवी का पीछा करते दो कारों को देखा जा सकता है।

28 साल के रैपर की कांग्रेस में शामिल होने के कुछ महीनों बाद रविवार शाम को हत्या कर दी गई। देर रात पुलिस ने इस संबंध में 2 गाड़ियों को बरामद करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नजदीकी गांव जवाहरके के माता रानी चौक में सिद्धू मुसेवाला दोस्तों के साथ थार जीप में अपने गांव मूसा जा रहे थे।

घर से करीब 5 किलोमीटर दूर ही अचानक एक काले रंग की इंडेवर गाड़ी में कुछ सवार अज्ञात व्यक्तियों ने मुसेवाला पर करीब 30 से 40 फायर किए। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में मूसेवाला अपनी सीट से हिल नहीं पाए। फायरिंग में 1 दर्जन से अधिक गोलियां सिद्दू मूसेवाला की बाजू और छाती में लगी।

वहीं जीप में बैठे मूसेवाला के दोस्त गुरविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी मूसा भी फायरिंग में घायल हो गए। तीनों को मानसा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिद्धू मूसेवाला को मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि जिला पुलिस प्रमुख गौरव तूरा ने की। 

घटना की सूचना मिलते ही मूसेवाला के परिजन, कांग्रेस नेता व समर्थक सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस घटना के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गौरतलब है कि मुसेवाला को गैंगस्टर से धमकियां मिल रही थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

comments

.
.
.
.
.