नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार न्यायपालिका पर ‘‘कब्जा'' करना चाहती है। उन्होंने न्यायिक प्रणाली पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू की हालिया टिप्पणी को भी ‘गलत' करार दिया।
NSE को ‘को-लोकेशन' मामले में बड़ी राहत, 625 करोड़ रुपये देने का SEBI का आदेश खारिज
देश की सभी राष्ट्रीय स्वतंत्र संस्थाओं पर ग़ैर क़ानूनी रूप से क़ब्ज़ा करने के बाद अब ये लोग judiciary पर क़ब्ज़ा करना चाहते हैं। जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। judiciary के ख़िलाफ़ इस तरह की बयानबाज़ी सही नहीं है। https://t.co/f4ORDJ9Z2P — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 24, 2023
देश की सभी राष्ट्रीय स्वतंत्र संस्थाओं पर ग़ैर क़ानूनी रूप से क़ब्ज़ा करने के बाद अब ये लोग judiciary पर क़ब्ज़ा करना चाहते हैं। जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। judiciary के ख़िलाफ़ इस तरह की बयानबाज़ी सही नहीं है। https://t.co/f4ORDJ9Z2P
केजरीवाल ने रीजीजू के संबोधन का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘देश की सभी स्वतंत्र संस्थाओं पर गैर कानूनी रूप से कब्जा करने के बाद अब ये लोग न्यायपालिका पर कब्जा करना चाहते हैं। जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। न्यायपालिका के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी सही नहीं है।''
JNU छात्रसंघ के पोस्टर में बीबीसी वृत्तचित्र के प्रदर्शन का ऐलान, कार्यक्रम रद्द करने का आदेश
भारत के क़ानून मंत्री कह रहे हैं “जज तो चुनाव लड़ते नहीं” तो जिस LG को आपने 2 करोड़ लोगों के द्वारा चुने गये CM @ArvindKejriwal के सिर पर बैठा रखा है, वो कहाँ से चुना गया है? उसको हटाओ तुरंत। https://t.co/vjCwmQqGNy — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 24, 2023
भारत के क़ानून मंत्री कह रहे हैं “जज तो चुनाव लड़ते नहीं” तो जिस LG को आपने 2 करोड़ लोगों के द्वारा चुने गये CM @ArvindKejriwal के सिर पर बैठा रखा है, वो कहाँ से चुना गया है? उसको हटाओ तुरंत। https://t.co/vjCwmQqGNy
रीजीजू ने सोमवार को तीस हजारी अदालत परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कहा कि चूंकि न्यायाधीश निर्वाचित नहीं होते हैं, इसलिए उन्हें सार्वजनिक जांच का सामना नहीं करना पड़ता है, लेकिन लोग उन्हें देखते हैं और न्याय देने के तरीके से उनका आकलन करते हैं। कानून मंत्री ने कहा था कि सरकार और न्यायपालिका के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और ‘महाभारत' हो रही है, जैसा कि कुछ लोगों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।
निगरानी समिति गठित करने से पहले सलाह नहीं लेने पर भी नाराज हैं प्रदर्शनकारी पहलवान
रीजीजू के बयान पर आप सांसद संजय सिंह ने अपने ट्वीट में दिल्ली के उपराज्यपाल को लेकर सवाल उठाया है। वह लिखते हैं, 'भारत के क़ानून मंत्री कह रहे हैं “जज तो चुनाव लड़ते नहीं” तो जिस LG को आपने 2 करोड़ लोगों के द्वारा चुने गये CM @ArvindKejriwal के सिर पर बैठा रखा है, वो कहाँ से चुना गया है? उसको हटाओ तुरंत।'
अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बावजूद जम्मू-कश्मीर में खत्म नहीं हुआ आतंकवाद : दिग्विजय सिंह
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
सनातन धर्म विवाद: हिंदू साधु- संतों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
बिहारः पटना में दलित महिला से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर पीटा और किया...
कवच के साथ ही 16 से ज्यादा सुरक्षा उपायों से लैस है नई वंदे भारत
Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ...
लोकसभा चुनाव से पहले ABVP की जीत बनेगी BJP की संजीवनी
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिपावली, छठ पर नहीं है रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...