Tuesday, Oct 03, 2023
-->
channi made these big announcements regarding electricity and water musrnt

CM बनते ही चरणजीत सिंह चन्नी ने बिजली- पानी बिल को लेकर किए ये बड़े ऐलान

  • Updated on 9/20/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आज चरणजीत सिंह चन्नी ने राजभवन में पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ लेने के कुछ घंटों के बाद ही चरतनजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहां कांग्रेस आलाकमान का शुक्रिया किया वहीं आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर भी बात की।

रावत के सिद्धू प्रेम पर भड़के जाखड़, बोले- CM के रूप में चन्नी होंगे कमजोर

इस कॉन्फ्रेंस चन्नी बेहद भावुक नजर आए। चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी विशेष तौर पर मौजूद थे। मीडिया से रूबरु होते हुए चन्नी ने कहा कि-' ये सरकार आम जनता की ही सरकार है। सब कुछ सविंधान के अंतर्गत ही होगा। आरोपी जेल में जाएंगे और सभी को इंसाफ मिलेगा। कोई भी बेगुनाह को सजा नहीं मिलेगी।' उन्होंने इस दौरान सभी कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सभी मसले हल किए जाएंगे। 

चन्नी ने किए कई बड़े ऐलान 
उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब के पानी का कनेक्शन नहीं कटेगा। सभी गरीबों को मिफ्त पानी मिलेगा। सीवरेज की समस्या से लोगों को छुटाकार दिया जाएगा। इतना ही नहीं रेत माफिया पर उन्होंने कहा कि रेत माफिया पर आज ही फैसला लिया जाएगा।

चरणजीत चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राहुल गांधी ने दी शुभकामना

उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी मसलों को हल किया जाएगा बस मुझे कुछ समय दिया जाएं। इतना ही नहीं चन्नी ने गरीबों के लिए 5 साल का बकाया भी माफ करने का ऐलान किया है। चन्नी ने बिजली बिलों पर भी बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में बिजली बिलों के रेट कम किए जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.