Tuesday, Mar 21, 2023
-->
char dham yatra yamunotri highway safety wall collapses 10 thousand pilgrims stranded kmbsnt

Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री हाइवे की सेफ्टी वॉल धंसीं, 10 हजार श्रद्धालु फंसे

  • Updated on 5/21/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इस साल उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। वहीं बारिश के कारण कई जगह पर यात्रा में बाधा भी आ रही है। खबर है कि यमुनोत्री धाम को जाने वाले हाईवे की सेफ्टी वॉल धंस गई है। इसके चलते करीब 10 हजार श्रद्धालु फंस गए हैं।

ये श्रद्धालु अलग-अलग स्थानों में फंसे हैं। रास्ते को खोलने का काम जारी है। हालांकि ये कहा जा रहा है इस रास्ते को खुलने में करीब 3 दिन का समय लगेगा। तब तक आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। ऐसे में प्रशासन की ओर से यात्रियों को निकालने के लिए छोटी-छोटी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह पर भूस्खलन हो रहा है। इससे पहले बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी से बद्रीनाथ के बीच लामगड़ में खचड़ा नाले में पानी बढ़ गया था। वहीं बलदूड़ा में भूस्खलन के कारण यात्रा रोकनी पड़ी थी। इस दौरान यात्रियों को पाणदुकेश्वर, बद्रीननाथ, जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली और गौचर में रुकवाया गया था। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.