नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक चुनावी रैली के दौरान लोगों से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के ‘‘भैया’’ को राज्य में प्रवेश नहीं करने देने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया है। प्रतीत होता है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं को ध्यान में रखकर यह टिप्पणी की। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के संदर्भ में ‘‘भैया’’ शब्द को आम तौर पर आपत्तिजनक माना जाता है।
पंजाब चुनाव से पहले अमित शाह ने राधा स्वामी संप्रदाय के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में मंगलवार को रूपनगर में एक रोड शो के दौरान चन्नी की टिप्पणी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को ताली बजाते हुए देखा गया। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली के भैया, जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें राज्य में घुसने नहीं देंगे।’’
It is very shameful. We strongly condemn comments aimed at any individual or any particular community. Priyanka Gandhi also belongs to UP so she is also a 'bhaiya': AAP chief Arvind Kejriwal on CM Charanjit S Channi's reported remark 'don't let UP, Bihar ke bhaiya enter Punjab' pic.twitter.com/gRHY9SvyHe— ANI (@ANI) February 16, 2022
It is very shameful. We strongly condemn comments aimed at any individual or any particular community. Priyanka Gandhi also belongs to UP so she is also a 'bhaiya': AAP chief Arvind Kejriwal on CM Charanjit S Channi's reported remark 'don't let UP, Bihar ke bhaiya enter Punjab' pic.twitter.com/gRHY9SvyHe
मायावती की जनता से अपील- चुनाव में BJP को भी सत्ता में आने से जरूर रोकना होगा
आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी की आलोचना की है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अपने समकक्ष की टिप्पणी को ‘बेहद शर्मनाक’ करार दिया। चन्नी के बयान के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम किसी भी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के खिलाफ की गई गलत टिप्पणियों की कड़ी ङ्क्षनदा करते हैं।’’
पंजाब चुनाव: मोदी ने AAP को निशाने पर लिया, कांग्रेस की ‘फोटोकॉपी’ बताया
एक तरफ़ पंजाब की सारी बेईमान पार्टियाँ आम आदमी पार्टी को हराने के लिए इकट्ठी हो गयीं हैं दूसरी तरफ़ सारे लोग इकट्ठे होके आम आदमी पार्टी को जिताने में लग गए हैं। — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 16, 2022
एक तरफ़ पंजाब की सारी बेईमान पार्टियाँ आम आदमी पार्टी को हराने के लिए इकट्ठी हो गयीं हैं दूसरी तरफ़ सारे लोग इकट्ठे होके आम आदमी पार्टी को जिताने में लग गए हैं।
केजरीवाल ने कहा कि चन्नी ने पूर्व में उनकी त्वचा के रंग को लेकर ताना मारते हुए उन्हें ‘काला’ कहा था। जब भगवंत मान ने कहा कि प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश से जुड़ी हैं तो केजरीवाल ने कहा कि वह भी ‘भैया’ हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेजस्वी सूर्या ने ट्विटर पर चन्नी का वीडियो साझा किया और इसे लेकर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। सूर्या ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश में आ कर अपने को उत्तर प्रदेश की बेटी बताती हैं और पंजाब में उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगों के अपमान पर ताली बजाती हैं, ये ही इनका दोहरा चरित्र है और चेहरा भी।’’
सोमैया पर हमलावर संजय राउत बोले- पिता-पुत्र दोनों जेल जाएंगे, इंतजार कीजिये
भाजपा से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करूंगा : नीतीश कुमार
BBC डॉक्यूमेंट्री बैन : लोग सुप्रीम कोर्ट का कीमती वक्त बर्बाद करते...
बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने अदाणी समूह, जाति गणना का...
अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग का पलटवार, कहा- धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से...
PNB ने किया साफ- अडाणी ग्रुप से संबंधित गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
Dasara teaser: दसरा का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, Puspa को टक्कर देने आ...
शाहरुख खान की Pathaan ने की ऐतिहासिक कमाई, महज 5 दिनों में 500 करोड़...
अगर आप नए और अच्छे Smartphones की तलाश में हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें
पाकिस्तानः पेशावर की मस्जिद में नमाज के बाद धमाका- 28 की मौत, 143 घायल
Ileana D’Cruz की बिगड़ी तबियत, अस्पताल से फोटो शेयर कर दी हेल्थ अपडेट