Tuesday, Jun 06, 2023
-->

छठ पूजा 2017: आज दिया जाएगा ढलते सूर्य को अर्घ्य, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

  • Updated on 10/26/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। नहाय खाय के साथ शुरू हुए छठ पर्व के दूसरे दिन खरना हुआ। इसमें दिनभर व्रत रखने के बाद बुधवार रात को व्रतियों ने छठी मैया को प्रसाद अर्पित करने के बाद प्रसाद में गुड़ से बनी खीर, रोटी और फल का सेवन किया। साथ ही प्रसाद को आस-पड़ोस के लोगों में बांटा। अब व्रती शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक निर्जला व्रत पर रहेंगी।

वहीं, छठ पर्व को लेकर घरों में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। परिवार के सभी सदस्य बृहस्पतिवार शाम को ढलते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियों में जुट गए है।

अस्ताचलगामी अर्घ
छठ पर्व के तीसरे दिन सूर्य षष्ठी को पूरे दिन व्रतधारी उपवास रखकर शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ देते हैं। इस दिन रात के समय छठी माता के गीत गाने और व्रत कथा का आयोजन होता है।  

अर्घ्य देने का शुभ समय

सायंकालीन अर्घ्य- 26 अक्टूबर (गुरुवार)
सायंकालीन अर्घ्य का समय :- सांय काल 05:40 बजे से शुरू

प्रात:कालीन अर्घ्य: 27 अक्टूबर (शुक्रवार)
प्रात:कालीन अर्घ्य का समय: प्रात: 6.28 बजे से शुरू

यह होती है पूजन-सामग्री
-बांस या पितल की सूप 
-बांस से बने दौरा, डलिया और डगरा
-पानी वाला नारियल
-पत्ता लगा हुआ गन्ना 
-सुथनी
-शकरकंदी
-हल्दी और अदरक का पौधा 
-नाशपाती
-बड़ा नींबू, समेत कई पूजन सामग्री शामिल हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.