नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एशिया की सबसे बड़ी गाजीपुर मुर्गा मंडी (Ghazipur Murga Mandi) फिर से खुल गई है। सुबह से यहां मुर्गों के थोक खरीदार पहुंच रहे हैं। बर्ड फ्लू (Bird flu) के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार और एम.सी.डी. ने मुर्गों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। बाद में जब सारी रिपोर्टें नेगिटिव आई, तो गुरुवार को सरकार और निगमों ने प्रतिबंध हटा लिया। मुर्गा मंडी में कारोबारी मोहम्मद जाहिद ने बताया कि वे सभी सरकार के फैसलों के साथ हैं। आदेश आते ही तुरंत काम बंद कर दिया था। उसके बाद बर्ड फ्लू का टैस्ट हुआ, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर मुर्गा मंडी पर लगाई 10 दिनों की पाबंदी को फौरन हटा लिया। आज से काम शुरू हो गया है। अब धड़ाधड़ मुर्गे बिक रहे हैं।
पीछे से कितना आ रहा माल दिल्ली मीट मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री इरशाद कुरैशी ने बताया कि अभी मंडी में ज्यादा ऑर्डर नहीं आ रहे हैं। अभी दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में मुर्गा और मीट बेचने वाले छोटे दुकानदार मंडी से माल खरीदकर ले जा रहे हैं। होटल और रेस्त्रां मालिक एक दो दिन इंतजार करेंगे क्योंकि बर्ड फ्लू की खबरों के बीच लोग भी चिकन खाने में सावधानी या परहेज करेंगे। घर में भले चिकन ठीक से पकाकर लोग खा लें, लेकिन रेस्त्रां, ढाबे, होटल में डिमांड आने के बाद ही सेल बढ़ेगी।
पोल्ट्री उत्पादों के आयात पर रोक बंगलादेश ने भारत के विभिन्न राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने के कारण एहतियाती कदम उठाते हुए चिकन और अंडों समेत सभी प्रकार के पोल्ट्री उत्पादों के आयात पर रोक लगा दी है। बंगलादेश के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनों को पत्र जारी कर पोल्ट्री पशुओं के अवैध प्रवेश पर रोक लगाने को भी कहा गया है। बंगलादेश के मत्स्य और पशुधन मंत्रालय के सचिव रौनक महमूद ने कहा, ये एहतियाती उपाय हैं, हालांकि देश के किसी भी जिले में अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।
10 राज्यों में फैल चुका है बर्ड फ्लू भारत में कुछ सप्ताह पहले बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। ताजा खबर के मुताबिक भारत के कम से कम 10 राज्यों में बर्ड फ्लू फैल चुका है। इसके कारण विभिन्न राज्यों में पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका है। बर्ड फ्लू के चलते हजारों मुर्गे और मुॢगयों को मारा भी जा चुका है। महमूद ने कहा कि इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ही बंगलादेश में एहतियाती कदम उठाने का निर्णय लिया गया है।
गृह मंत्रालय को निगरानी बढ़ाने के लिए लिखा गया पत्र उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक बंगलादेश में पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लागू रहेगा। आरोप हैं कि भारत से बंगलादेश में बत्तखों, मुर्गियों, अंडों, चूजों और पक्षियों की तस्करी की जाती है। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर निगरानी बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय को एक पत्र भी भेजा गया है। बंगलादेश में लगभग 80 प्रतिशत पोल्ट्री बाजार पर कब्जा विदेशी नस्ल की मुर्गियों का है। अंडा बाजार का लगभग 80 प्रतिशत विदेशी पोल्ट्री फार्मों से आता है। बंगलादेश में पोल्ट्री फार्मों की संख्या 60,000 से अधिक है।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
एअर इंडिया में पेशाब करने का मामला : आरोपी शंकर मिश्रा को मिली जमानत
अडाणी प्रकरण के बीच बजट 2023 को लेकर BJP ने बनाई देशव्यापी रणनीति
गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के FPO को मिला पूर्ण अभिदान
AAP ने कर्नाटक विस चुनाव के लिए एजेंडा तय किया, सभी सीटों पर लड़ेगी...
मोरबी पुल कांड : ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक पटेल ने कोर्ट के समक्ष...
उपराज्यपाल ने सरकारी शिक्षकों को फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव पर ‘मंजूरी...
गुजरात : अदालत ने 2013 के दुष्कर्म मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा...
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की 'गुमराह' की रिलीज डेट आई सामने,...
आर्थिक समीक्षा 2023 संसद में पेश, पढ़ें मुख्य बातें
आर्थिक समीक्षा 2023- 24ः जिंस कीमतें अधिक होने से बढ़ सकता है चालू...