नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने केंद्रसरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जो लॉकडाउन का लाभ नहीं उठा पा रहा। इस बारे में उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर तंज किया है।
दरअसल, पी चिदंबरम कोरोना के देश में फैलने को लेकर और सरकार के प्रयासों पर पहले भविष्यवाणी की थी, इसी को लेकर उन्होंने ट्वीट किया है और कहा है कि वो गलत साबित हुए हैं।
मैंने भविष्यवाणी की थी कि 30 सितंबर तक संक्रमितों की संख्या 55 लाख तक पहुंच जाएगी, मैं गलत हूं। भारत 20 सितंबर तक उस संख्या तक पहुंच जाएगा। सितंबर के अंत तक यह संख्या 65 लाख को छू सकती है। — P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) September 5, 2020
मैंने भविष्यवाणी की थी कि 30 सितंबर तक संक्रमितों की संख्या 55 लाख तक पहुंच जाएगी, मैं गलत हूं। भारत 20 सितंबर तक उस संख्या तक पहुंच जाएगा। सितंबर के अंत तक यह संख्या 65 लाख को छू सकती है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, मैंने भविष्यवाणी की थी कि 30 सितंबर तक संक्रमितों की संख्या 55 लाख तक पहुंच जाएगी, मैं गलत हूं। भारत 20 सितंबर तक उस संख्या तक पहुंच जाएगा। सितंबर के अंत तक यह संख्या 65 लाख को छू सकती है।
विश्व का एकमात्र देश जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ नहीं उठा रहा है वह भारत प्रतीत होता है। पीएम मोदी ने वादा किया था कि हम 21 दिनों में कोरोनोवायरस को हरा देंगे, यह बताना चाहिए कि जब अन्य देश सफल हुए हैं तो भारत क्यों असफल रहा। — P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) September 5, 2020
विश्व का एकमात्र देश जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ नहीं उठा रहा है वह भारत प्रतीत होता है। पीएम मोदी ने वादा किया था कि हम 21 दिनों में कोरोनोवायरस को हरा देंगे, यह बताना चाहिए कि जब अन्य देश सफल हुए हैं तो भारत क्यों असफल रहा।
उन्होंने पीएम मोदी पर भी हमला करते हुए कहा है, विश्व का एकमात्र देश जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ नहीं उठा रहा है वह भारत प्रतीत होता है। पीएम मोदी ने वादा किया था कि हम 21 दिनों में कोरोनोवायरस को हरा देंगे, यह बताना चाहिए कि जब अन्य देश सफल हुए हैं तो भारत क्यों असफल रहा।
दुनिया को इसी साल मिलेगी कोरोना वैक्सीन, रूस का कोरोना टीका Sputnik V कसौटी पर खरा उतरा
भारत में मामले बताते चले कि भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ कर 40 लाख के पार जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में दुनिया में सर्वाधिक मामले भारत में ही दर्ज किए गए हैं। एक दिन में दर्ज किये गए मामलों की संख्या 86 हजार से ज्यादा रही है जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी अब कुल 70 हजार के करीब पहुंच चुका है।
हैरानी की बात ये है कि लगातार होती टेस्टिंग और ठीक होते मरीजों के बाद भी भारत में इस पर रोक नहीं पा रही है।
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें-
बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा होने की स्थिति में ममता राजग से मिला सकती...
बुजुर्गों को कोरोना टीका लगने की शुरुआत, आरोग्य सेतु ऐप से बुक कराएं...
आत्मनिर्भरता की आड़ में किसानों को कंपनी-निर्भर बनाना चाहती है मोदी...
मुजफ्फरनगर के गांवों में कृषि कानूनों के मुकाबले गन्ने का मुद्दा हुआ...
मेरा सपना भारत और पाकिस्तान को ‘अच्छे दोस्त’ बनते देखना है: मलाला...
नीता अंबानी, प्रियंका गांधी सहित 200 महिलाएं ‘टाइटैनिक इंडियन ब्यूटीज...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
शिवसेना ने लोकसभा सांसद मोहन डेलकर की मौत पर चुप्पी को लेकर उठाए सवाल
रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के कहानी संग्रह ‘भीड़ साक्षी है’ पर हुई परिचर्चा
तमिलनाडु में गरजे शाह, कहा- स्टालिन और सोनिया को अपने लाड़ले की...