Sunday, Oct 01, 2023
-->
chidambaram supported kejriwal aap govt said lg will become viceroy by amendment bill rkdsnt

चिदंबरम ने दिया केजरीवाल सरकार का साथ, बोले- संशोधन विधेयक से एलजी बनेगा ‘वायसराय’

  • Updated on 3/16/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2021 को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन संशोधनों के बाद दिल्ली सरकार की स्थिति नगरपालिका से भी कम हो जाएगी तथा उप राज्यपाल ‘वायसराय’ बन जाएगा। पूर्व गृह मंत्री ने विपक्षी दलों का आह्वान किया कि संसद में वे इस विधेयक के खिलाफ मतदान करें। 

दिल्ली महिला आयोग ने पूछा- किसी भी पुलिस थाने में महिला प्रभारी क्यों नहीं हैं?

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस प्रस्तावित अधिनियम में जिन संशोधनों का प्रस्ताव है वे संशोधन प्रतिगामी, अलोकतांत्रिक और दिल्ली के लोगों का अपमान हैं।’’ चिदंबरम के मुताबिक, ‘‘लोगों की मांग और दिल्ली वालों की इच्छा थी कि स्थानीय सरकार की विधायी शक्तियों को बढ़ाया जाए। इसके विपरीत, प्रस्तावित संशोधन लाया गया है जो दिल्ली सरकार की स्थिति को एक नगरपालिका से कम कर देगा।’’ 

उपराज्यपाल संबंधी विधेयक को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी AAP

 

दिल्ली दंगे : कोर्ट ने 4 लोगों को दी जमानत, कहा- उनकी नहीं है कोई सीसीटीवी फुटेज 

उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रस्तावित संशोधनों के तहत, केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल अपने मालिक की इच्छा के अनुसार सभी शक्तियों का प्रयोग करने वाला वायसराय बन जाएगा।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लोगों को संशोधनों का विरोध करना चाहिए। विपक्ष को संशोधनों के खिलाफ मतदान करना चाहिए।’’ उल्लेखनीय है कि लोकसभा में सोमवार को दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक 2021 पेश किया गया जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल की कुछ भूमिका और अधिकारों को परिभाषित करने का प्रस्ताव किया गया है।   

कुरान के मुद्दे पर वसीम रिजवी पर भड़के मुस्लिम संगठन, भाजपा भी गर्म

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

comments

.
.
.
.
.