Saturday, Mar 25, 2023
-->
chief-economic-advisor-refuses-to-comment-on-adani-controversy

अडाणी विवाद मामले में मुख्य आर्थिक सलाहकार का टिप्पणी से इनकार 

  • Updated on 1/31/2023


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बारे में कुछ कहने से इनकार किया। अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है।

Electoral Bond, FCRA संशोधन से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट अलग-अलग करेगा सुनवाई

संसद में आर्थिक समीक्षा पेश किये जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘हम आर्थिक समीक्षा में किसी एक कंपनी के बारे में बात नहीं करते।'' नागेश्वरन ने अडाणी समूह संकट के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘कंपनी क्षेत्र की बात करें तो कुल मिलाकर उनका कर्ज कम हुआ है और बही-खाता मजबूत है। किसी एक कंपनी समूह के साथ क्या हुआ है, यह बाजार और कॉरपोरेट समूह के बीच का मामला है।''

साथी उद्योगपतियों के सहारे अडाणी एंटरप्राइजेज के FPO को मिला पूर्ण अभिदान

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर ‘खुले तौर पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी' में शामिल होने के आरोप लगाये गये हैं। हालांकि, समूह ने रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

AAP ने कर्नाटक विस चुनाव के लिए एजेंडा तय किया, सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव : आतिशी

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.