Wednesday, Oct 04, 2023
-->
chief justice raman said judiciary is answerable only to the constitution alert political parties

CJI रमण अमेरिका में बोले - सिर्फ संविधान के प्रति जवाबदेह है न्यायपालिका

  • Updated on 7/3/2022

कैलिफोर्निया की कार्यवाहक गवर्नर इलेनी कौनालकिस ने रविवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय महावाणिज्य दूत के आधिकारिक आवास पर भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण से मुलाकात की।     एक अधिकारी ने यहां कहा कि सीजेआई अपनी पत्नी शिवमाला के साथ अमेरिका की यात्रा पर हैं और उन्होंने कौनालकिस को महात्मा गांधी की आत्मकथा की एक प्रति दी। अमेरिका से पहले वह जर्मनी गए थे।     

कांग्रेस ने उदयपुर की घटना के आरोपी को ‘भाजपा का सदस्य’ बताया, BJP ने किया खंडन

कौनालकिस कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में महावाणिज्य दूत के आधिकारिक आवास पर गयी थीं। इससे एक दिन पहले सीजेआई ने सैन फ्रांसिस्को में ‘एसोसिएशन ऑफ इंडियन अमेरिकंस’ द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में बात की और इस बात पर निराशा जतायी कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी लोगों ने संविधान द्वारा प्रत्येक संस्था को दी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में नहीं समझा। 

अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी AAP : संजय सिंह

उन्होंने कहा था कि भारत में सत्ता में बैठी हर पार्टी को लगता है कि सरकार के हर कदम को न्यायिक समर्थन मिले और विपक्षी दल उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका उनके राजनीतिक रुख और उद्देश्यों को आगे बढ़ाएं, लेकिन ‘‘न्यायपालिका संविधान और केवल संविधान के प्रति जवाबदेह है।’’ इससे पहले सीजेआई ने 27 जून को वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय को संबोधित किया था।

पैगंबर टिप्पणी विवाद : नुपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.