नई दिल्ली/टीम डिजिटल।उत्तराखंड के जोशीमठ में हालिया भू-धँसाव को लेकर चिंता के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को आपदा प्रबंधन अधिकारियों को राज्य में भूस्खलन और धँसाव क्षेत्रों के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। यहां एक उच्चस्तरीय आपदा प्रबंधन बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुक्खू ने विभाग से विशेष रूप से चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जिलों में भूकंप संभावित क्षेत्रों की पहचान करने को भी कहा।
जोशीमठ संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने संबंधी याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
उन्होंने अधिकारियों को आपदाओं को कम करने और आपदा प्रबंधन प्रतिक्रिया क्षमता प्रणाली में सुधार के लिए एक अग्रिम चेतावनी प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया। सुक्खू ने संस्थागत और व्यक्तिगत स्तर पर तैयारियों के अलावा प्रतिक्रिया और जागरूकता प्रणाली को मजबूत करने के उपायों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों के दौरान विभिन्न आपदाओं के कारण हुई जान-माल की क्षति का विश्लेषण किया।
न्यायपालिका को ‘धमका' रही है सरकार, ताकि ‘उसपर कब्जा कर सके' : कांग्रेस
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़क हादसों के प्रमुख कारणों की पहचान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नई और उन्नत तकनीक के माध्यम से ग्लेशियरों के मानचित्रण तथा भूकंप की अधिक संभावना वाले क्षेत्रों का अध्ययन करने के निर्देश जारी किए। सुक्खू ने संबंधित अधिकारियों से सर्पदंश के मामलों में उचित चिकित्सीय व्यवस्था करने को भी कहा।
उपराज्यपाल सक्सेना लिखित में बताएं कि फिनलैंड ट्रेनिंग कार्यक्रम को अस्वीकार नहीं किया है: केजरीवाल
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान' चलाने...
केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले - ED, CBI ने सभी भ्रष्ट लोगों को एक...
जिस क्षण नेता राजनीति में धर्म का उपयोग बंद कर देंगे, नफरती भाषण...
अडाणी समूह का दावा - प्रवर्तकों ने 2.15 अरब डॉलर का कर्ज लौटाकर शेयर...
राखी सावंत ने यूं बनाया Malaika Arora का मजाक, देखें यह एक मजेदार...
Priyanka Chopra के 'बॉलीवुड छोड़ने' वाले बयान पर उनकी बहन ने किया...
कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है:...
पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी
उमेश पाल अपहरण कांड: माफिया और पूर्व सांसद अतीक समेत तीन दोषियों को...
न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर धनखड़, रीजीजू के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा...