Wednesday, Mar 22, 2023
-->
china-is-increasing-its-power-by-engaging-the-world-in-the-battle-of-corona-prsgnt

दुनिया को कोरोना की लड़ाई में व्यस्त कर चीन बढ़ा रहा है अपनी शक्ति, जानिए अब तक क्या-क्या किया?

  • Updated on 5/12/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। चीन ने पूरी दुनिया में कोरोना महामारी फैला कर खुद को अब बिजी कर लिया है। इस बीच चीन कई तरह के बड़े मिशन को पूरा करने में लगा है। पिछले दिनों सामने आने वाली खबरों में चीन कभी लड़ाकू विमानों को पड़ोसी देशों के ऊपर उड़ा रहा है तो कभी अपनी सेना को दुरुस्त करने में लगा देखा जा रहा है।

विदेशी मीडिया से कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जो यह बताती हैं कि चीन दुनिया को कोरोना में उलझा कर खुद कारनामे करने में जुट गया है। चीन अपनी हरकतों से पड़ोसी देशों, भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, ताइवान, जापान और दक्षिण कोरिया को परेशान करने में लगा है।

ताइवान और जापान को डराया
चीन ने 29 मार्च को सेना की परेड करा डाली जिससे जापान और ताइवान सकते में आ गये। जिससे डर कर जापान ने मियाकोजिमा द्वीप पर सेना और मिसाइलें लगा दीं। उधर 29 मार्च को ही ताइवान ने चीन के फाइटर जेट अपने यहां देखे और डर कर अपनी सेना और टैंकरों का अभ्यास कराना शुरू कर दिया। इस बारे में दी ट्रम्पेट पर भी खबर प्रकाशित की गई थी।

जर्मन एजेंसी का दावा- चीन ने WHO से कोरोना की जानकारी रोकने को कहा था!

अमेरिका को चेताया
इसके बाद 11 अप्रैल को दक्षिण चीन सागर पर अपनी मिसाइल का परिक्षण किया और दुनिया को संदेश दिया। इस बारे में विदेशी मीडिया में भी खबरें चलाई गई कि अमेरिका और चीन के बीच युद्द के संकेत मिल रहे हैं।

ये भी कहा गया कि विशेषज्ञों ने चीन को 1000 परमाणु हथियारों को और अपने जखीरे में शामिल करने की सलाह दी है। इस बारे में ग्लोबल मीडिया के एडिटर ने भी एक लेख लिखा था।

दक्षिण कोरिया ने 3टी मॉडल से जीती कोरोना की जंग, क्या भारत भी अपना सकता है 3टी?

चांद पर धाक जमाने के लिए
इससे भी चीन को सब्र नहीं हुआ तो चीन ने दुनिया के सामने अपना रुतबा जमाने के लिए 5 मई को चांद पर रॉकेट भेजकर सफल परिक्षण किया। बताया जा रहा है कि यह परिक्षण चीन के हैनान प्रांत में किया गया था।

इसके अलावा चीन ने माउन्ट एवरेस्ट पर 5जी नेटवर्क इंस्टोल कर लिया जिससे भारत को बड़ा नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे चीन भारत पर नजर रख सकता है।

भारत के साथ भिड़ने की कोशिश
इतना ही नहीं चीन ने पिछले कई दिनों में भारत के सैनिकों पर हमला कर उन्हें चोट पहुंचाई। 5 और 6 मई को चीनी बॉर्डर पर भारतीय सेना के साथ चीनी सैनिकों में झड़प हो गई। हालांकि इसे प्रोटोकॉल के अधीन बताते हुए सुलझा लिया गया।

वहीँ अब चीन की एक और नई हरकत सामने आई है। चीन भारत के दक्षिण किनारें से दूर मालदीव में एक द्वीप को बढ़ा रहा है और उसे धीरे-धीरे बड़ा करता जा रहा है। वो इस द्वीप को आर्टिफिशियल बनाने में लगा है। जानकारों की माने तो इससे उसे भारत पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.