Wednesday, Mar 22, 2023
-->
chinese app will also affect indians as some of them dependent on these apps prsgnt

ये हैं चीन के टॉप-5 बैन ऐप, जिनसे भारत को भी होगा बड़ा नुकसान!

  • Updated on 6/30/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत और चीन के विवाद के बाद केंद्र सरकार ने चीन के 59 ऐप को भारत में बैन कर दिया है। इसमें टिकटॉक समेत कई लोकप्रिय ऐप शामिल हैं। इन एप्स में से कई ऐसी एप्स हैं जो भारत के लोगों के प्रोफेशनल्स और रोजमर्रा के कई कामों को आसान कर देती थी। लेकिन बैन के बाद ये सभी एप्स बंद हो जाएगीं और इनको गूगल स्टोर से हटा दिया जाएगा।

वहीँ, भारत सरकार का मानना है कि 59 एप्स के बैन होने से चीन को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगेगा। लेकिन कुछ रेपोट्स का कहना है कि सिर्फ चीन को ही नहीं बल्कि भारत को भी इन एप्स के बन किए जाने से नुकसान उठाना पड़ेगा।

भारत में चीनी एप पर बैन लगाने से चीन को लगेगा आर्थिक झटका, होगा इतना नुकसान

टिकटॉक
टिकटॉक हर युवा की पहली पसंद था और यहां कई युवा स्टार बन चुके थे। इस एप के जरिये लोगों ने लॉकडाउन के दौरान अपने आपको बिजी रखा और इसके जरिए कई लोगों की कमाई भी हो रही थी। लेकिन अब इसके बंद होने से युवाओं को बड़ा झटका लगा है तो वहीं, भारत में इससे जुड़े लोगों का रोजगार भी छीन गया है।

भारत में हेलो के करोड़ यूजर
टिक टॉक के बाद भारत में हेलो ऐप खूब पॉपुलर हुआ। ये भी चीनी कंपनी बाइटडांस का ही एक एप है। हेलो के करीब 5 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स थे। ये एप खास कर भारत के शेयरचैट ऐप को कड़ी टक्कर देता है।

चीन से इम्पोर्ट करना बंद करेगा भारत! लेकिन भारत की चीन पर निर्भरता आती है आड़े

लाइकी पर यूजर
लाइक से करो लाइकी एप भी हेलो और टिकटॉक की तरफ फेमस हुआ। इस पर भारत के कुल  11.5 करोड़ यूजर हैं। ये ऐप टिकटॉक के बाद लोगों की दूसरी पसंद हैं, लेकिन अब यह भी बैन हो गया है।

यूसी ब्राउजर
चीनी एप यूसी ब्राउज 1.1 अरब लोगों ने डाउनलोड किया है। इसमें आधा बड़ा हिस्सा केवल भारत का है। यानी भारत के 50 करोड़ यूजर्स यूसी ब्राउजर को इस्तेमाल करते थे। हैरानी इस बात कि है कि भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 80 करोड़ है। यानी 50 करोड़ मोबाइल ऐसे हैं, जिनमें यूसी ब्राउजर था।

अपने ही लोगों को धोखे में रख रहा है चीन, सच छिपाने के लिए भारतीय वेबसाइट्स को कर दिया है ब्लॉक

शाओमी को होगा बड़ा नुकसान
श्याओमी (Xiaomi) भारत में नंबर-1 पर है। ये इतनी फेमस है कि इसने भारत में एक चौथाई से भी अधिक बाजार पर कब्जा किया हुआ था। एप बंद होने के बाद अब शाओमी यूजर्स मी कम्युनिटी और मी विडियो कॉल-शाओमी जैसे ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

भारत को भारी नुकसान
वहीँ, एप बंद होने से चीन का बड़ा नुकसान होगा। भारत 59 एप्स इस्तेमाल कर रहा था। जिससे चीन की कमाई होती थी। लेकिन इन एप्स के बंद होने से भारतीयों की नौकरी छीन गई है। इसके अलावा बहुत से लोग एप्स से कमा रहे थे। इसलिए ये कहना गलत है कि इससे फर्क सिर्फ चीन पर पड़ेगा, बल्कि इससे भारत को भी बड़ा नुक्सान होगा।

यहां पढ़ें भारत-चीन विवाद से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.