Sunday, Sep 24, 2023
-->
chinese-perception-and-thinking-about-india-global-times-survey-prsgnt

चीन ने भारत संग विवाद के बीच Modi सरकार को लेकर कराया सर्वे, सामने आये चौंकाने वाले जवाब

  • Updated on 8/28/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत और चीन (India-China) के बीच बढ़े विवाद के बाद भारत ने चीन की 59 एप्स पर बैन लगा दिया और आयात को लेकर भी कई बदलाव किये। इस बीच चीन ने भी नेपाल और पाकिस्तान से मिलाकर भारत के लिए मुसीबतें खड़ी करने की कोशिश की हैं। 

हालांकि चीनी सरकार इस बात को मानने से इंकार करती आई है। अब जब स्थिति बिगड़ती जा रही है तब चीनी सरकार ने अपने देश में लोगों के बीच एक सर्वे कराया है। 

क्या है इस सर्वे में 
इस सर्वे में चीनी सरकार ने लोगों से मोदी सरकार के बारे में राय मांगी है। इस सर्वे को चीनी सरकार के मुखपत्र अखबार ग्लोबल टाइम्स (Global Times) ने चाइना इंस्टिट्यूट्स ऑफ कंटेंपरेररी इंटरनेशनल रिलेशन्स के साथ मिलकर कराया गया है। इसमें 1960 प्रतिभागियों को शामिल किया गया है। इस सर्वे में मोदी सरकार के साथ भारतीय सेना, अर्थव्यवस्था, भारत-चीन संबंध जैसे कई सवाल किए गए हैं। 

सर्वे के ये रहे नतीजे 
बताया जा रहा है कि चीन के 70 फीसदी लोग ये मानते हैं कि भारत चीन के कुछ ज्यादा ही शत्रुता दिखा रहा है और चीन ने जो भारत की जवाबी कार्रवाई पर पलटवार किया है वो उसका पूरी तरह से समर्थन करते हैं।

इस सर्वे के अनुसार चीन के 50 प्रतिशत लोग मोदी सरकार को ठीक मानते हैं जबकि 90 फीसदी लोग भारत के खिलाफ चीन द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई को सही मानते हैं। वहीँ, भारत के कड़े कदम उठाए जाने के खिलाफ चीन के सुरक्षात्मक कदम उठाने का समर्थन भी चीनी लोगों ने किया है। 

चीन-पाक के खुफिया मिशन का हुआ खुलासा, 5 साल से बना रहे खतरनाक जैविक हथियार, पढ़ें रिपोर्ट...

भारत को यहां रखा चौथे नंबर पर
इस सर्वे में वो लोग भी शामिल रहे जिन्होंने भारत के पड़ोसी देश होने के नाते उसे सबसे पसंदीदा देशों की सूची में रखा। चीनियों ने भारत को चौथे नंबर पर रखा है और 26.4 फीसदी लोगों ने ये राय दी हैं। जबकि भारत से पहले रूस, पाकिस्तान और जापान का नाम है। 

बता दें कि ग्लोबल टाइम्स रिसर्च सेंटर और चाइना इंस्टिट्यूट्स ऑफ कंटेंपरेररी इंटरनेशनल रिलेशन्स (CICIR) ने 17 अगस्त से 20 अगस्त तक ये सर्वे कराया था। इसमें चीन के 10 बड़े शहरों बीजिंग, शंघाई, शियान, वुहान, चेंगडू, झेंगझाउ को शामिल किया गया था। 

यहां पढ़ें भारत-चीन विवाद से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.