नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दुनिया की शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं के बीच लगातार खराब हो रहे आर्थिक संबंधों के साए में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपनी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के पहले चरण में शनिवार को अफ्रीका पहुंच गए। अपने देश में राजनीतिक रूप से सर्वशक्तिमान होने के बाद से यह चीनी राष्ट्रपति की पहली विदेश यात्रा है।
पाकिस्तान चुनाव: इस बात को लेकर चिंतित है अमेरिका
मार्च में पुन: राष्ट्रपति नियुक्त होने और इस अपने लिए इस पद पर बने रहने की समय हटा लिए जाने के बाद पहली बार विदेश यात्रा के लिए निकले चिनफिंग कई देशों की यात्राएं करेंगे। इस यात्रा के पहले दौर में वह तीन दिन के लिए संयुक्त अरब अमीरात में थे और वहां से अफ्रीका के लिये रवाना हुए है।
यात्रा पर है अमेरिकी नजर
दूसरी सर्वाधिक आबादी वाले महाद्वीप अफ्रीका की इस यात्रा में चिनफिंग सेनेगल के अलावा रवांडा, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस जाएंगे। विश्व की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं के बीच छिड़े व्यापार युद्ध के समय में यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि चीन अफ्रीका का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार होने के साथ ही अफ्रीकी देशों को हथियार बेचने के मामले में भी अमेरिका को पीछे छोड़ चुका है।
23 जुलाई से 3 देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, रवांडा के राष्ट्रपति को तोहफे में देंगे 200 गाय
चीन ने इसी महीने चाइना-अफ्रीका रक्षा सम्मेलन के दौरान कई अफ्रीकी सैन्य अधिकारियों की मेजबानी की है। चीन ने पिछले ही साल अफ्रीका के जिबुती में अपना पहला सैन्य अड्डा शुरू किया है। इसी महीने उसने जिबुती में अफ्रीका के सबसे बड़े मुक्त व्यापार क्षेत्र की भी शुरुआत की है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
सनातन धर्म विवाद: हिंदू साधु- संतों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
बिहारः पटना में दलित महिला से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर पीटा और किया...
कवच के साथ ही 16 से ज्यादा सुरक्षा उपायों से लैस है नई वंदे भारत
Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ...
लोकसभा चुनाव से पहले ABVP की जीत बनेगी BJP की संजीवनी
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिपावली, छठ पर नहीं है रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...