नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पश्चिम बंगाल अपना सबसे बड़ा त्योहार, दुर्गा पूजा मना रहा है। राज्य में पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न रूप देखने को मिल रहे हैं। हर साल बंगाल के कलाकार अपनी कला का सबसे बेहतरीन नमूना इस त्योहार के लिए तैयार करते हैं। अक्सर पंडालों में हाल की घटना को ही थीम के तौर पर रखा जाता है।
इस बार भी पंडालों में दुर्गा के कई रूप दिख रहे हैं साथ ही कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन को लेकर प्रवासी मजदूरों का जो हाल रहा उस पर भी कई तरह की मूर्तियां बनाई गईं हैं। लेकिन इन सबके बीच एक प्रतिमा जो सबसे खास नज़र आई वो मुर्शिदाबाद के एक पंडाल में देखने को मिली।
बंगाल और असम चुनाव पर भी असर डालेंगे Bihar Election के नतीजे, पड़ेगा ये असर....
इस पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ चीन के राष्ट्र पति शी जिनपिंग को दिखाया गया है। इसमें जिनपिंग महिषासुर के रूप में हैं जिसका वध मां दुर्गा कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि चीन कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर का दोषी बना हुआ है। चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग भी इसी लिए लोगों की नाराजगी का कारण बने हुए हैं। भारत के लोग जिनपिंग को एक तानाशाह नेता और क्रूर व्यक्ति के रूप में देख रहे हैं। इस बात को ऐसे भी समझ सकते हैं कि भारत में कोरोना की वजह चीन बना और इसलिए अब जिनपिंग भारत के लिए किसी विलन से कम नहीं है। यही कारण है कि इस पंडाल में कलाकार ने अपनी इस भावना का इस तरह से प्रदर्शन किया है।
And I thought Bengalis are known for their diplomacy! Clearly the days of “China-er Chairman amader Chairman” are officially over...#DurgaPuja2020 pic.twitter.com/kJLHannkBi — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 22, 2020
And I thought Bengalis are known for their diplomacy! Clearly the days of “China-er Chairman amader Chairman” are officially over...#DurgaPuja2020 pic.twitter.com/kJLHannkBi
लेकिन वहीँ इस तस्वीर को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बंगालियों पर तंज किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "और मुझे लगता था कि बंगाली अपनी कूटनीति के लिए जाने जाते हैं! साफ है कि 'चीन का चेयरमैन हमारा चेयरमैन' के दिन आधिकारिक रूप से पूरे हो चुके हैं।"
दरअसल, थरूर ने वामपंथी पार्टियों की तरफ इशारा करते हुए तंज किया है। लेफ्ट लंबे वक्त तक सत्ता में रहीं और यही लेफ्ट पार्टियां चीन के संस्थापक माओ को अपना आइडियल बताती रही हैं।
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर : अडानी ग्रुप ने FPO किया कैंसिल,...
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...
बजट 2023: EVM खरीद के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये आवंटित
बजट 2023 : सरकार ने खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज पर भी...
रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन...
भारत को ‘विश्व गुरु' बनाने की राह पर बढ़ाएगा बजट 2023 : उद्योग जगत
मोदी सरकार के बजट 2023-24 में विनिवेश आय का अलग से जिक्र नहीं