नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारत और चीन सीमा (India-China Border) पर लगातार जारी तनाव के बीच पिछले महीने हिंद महासागर क्षेत्र (Indian Ocean) में चीनी अनुसंधान का एक पोत (ship of chinese research) भारतीय नौसेना (Indian Navy) की लगातार निगरानी से घबराकर वापस चीन लौट गया।
सुत्रों के मुताबिक बीते महीने युआन वांग क्लास अनुसंधान पोत ने मलक्का की खाड़ी से होकर हिंद महासागर क्षेत्र में आया था। तब से ही इस क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना के जंगी जहाज इस पर नजर रखे हुए थे।
नियमित रूप से आते रहते हैं अनुसंधान पोत चीन के इस पोत पर नौसेना की नियमित निगरानी को देखकर ये हाल ही में वापस चीन लौट गया। सूत्रों से मिली जनकारी के मुताबिक चीन से ऐसे अनुसंधान पोत नियमित रूप से आते रहते हैं और वे भारतीय समुद्री क्षेत्र में संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।
भारतीय कानून नहीं देता अनुसंधान गतिविधियों की इजाजत बीते दिसंबर में भी चीन का एक अनुसंधान पोत शी यान-1 भारतीय जल क्षेत्र अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर के पास शोध की गतिविधियों को अंजाम देते हुए नजर आया था। समुद्री निगरानी विमान ने बताया था। ऐसे पोतों के जरिये चीन द्वीप वाले क्षेत्रों में भारत की गतिविधियों के बारे में जासूसी कराता है।
बता दें कि भारतीय कानून किसी भी देश को भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में इस तरह की अनुसंधान गतिविधियों को इजाजत नहीं देता है।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरे
शिवसेना नेता शिंदे बने महाराष्ट्र के सीएम, फडणवीस ने ली डिप्टी सीएम...
कांग्रेस का तंज, कहा- महाराष्ट्र में ‘देवेंद्र और एकनाथ’ के साथ आने...
पंजाब यूनिवर्सिटी बदलाव, अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव...
कंगना ने सत्ता गंवा चुके शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निकाली भड़ास
एकनाथ शिंदे : जानिए महाराष्ट्र के सीएम बनने तक का पूरा सियासी...
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सिन्हा ने की तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से...
शिवसेना के बागियों को अलग होने के अपने फैसले पर होगा अफसोस : संजय...
कांग्रेस बोली- मोदी-शाह के नेतृत्व वाली BJP को हर कीमत पर चाहिए सत्ता
नड्डा, शाह की अपील के बाद फडणवीस ने स्वीकार किया डिप्टी सीएम का पद
SEBI ने रियल एस्टेट कंपनी पाश्र्वनाथ डेवलपर्स पर लगाया प्रतिबंध