Thursday, Mar 30, 2023
-->
cm-gehlot-will-also-give-food-kits-to-economically-weak-people-after-gas-cylinder

गैस सिलेंडर में राहत के बाद कमजोर लोगों को खाद्य किट भी देंगे सीएम गहलोत 

  • Updated on 12/21/2022


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए खाद्य किट वितरण की योजना बना रही है। गहलोत ने दौसा में यह बात कही।

राहुल गांधी को मांडविया के पत्र लिखने पर कांग्रेस का सवाल - सिर्फ भारत जोड़ो यात्रा ही क्यों?

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज पूरा देश बढ़ती महंगाई से परेशान है और राजस्थान सरकार प्रदेश की जनता को महंगाई की मार से राहत पहुंचाने और रसोई का खर्च कम करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन करा रही है। गहलोत ने इस बारे में ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर और वंचितों के लिए खाद्य किट वितरण की योजना तैयार की जा रही है। इसमें आटा, तेल, दालें व मसाले शामिल किए जाएंगे।''

मोदी सरकार किसानों को ‘‘56 इंच का सीना'' दिखाती है, लेकिन चीन के आगे ‘‘0.56 इंच'': संजय सिंह 

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराएगी, ताकि मासिक खर्च कम हो सके। गहलोत सुबह दौसा सर्किट हाउस पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के जिला कलेक्टर को निर्देश दिए। 

मोरबी हादसा: गुजरात हाई कोर्ट ने पुल के रखरखाव से जुड़ी कंपनी को जारी किया नोटिस

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.