Wednesday, Dec 06, 2023
-->
cm kejriwal launches delhi tourism app today kmbsnt

सीएम केजरीवाल ने लॉन्च किया Delhi Tourism App, फोन पर मिलेगी पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी

  • Updated on 9/27/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी पर्यटन स्थल की जानकारी मोबाइल के ऐप पर उपलब्ध होगी। जिसे सरकार के पर्यटन विभाग में विकसित किया है। ऐप से पर्यटक को को सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार को इस ऐप को लॉन्च किया है।

दिल्ली के पर्यटक को के यात्रा के अनुभवों को इस ऐप के माध्यम से बदल दिया जाएगा और उन्हें एक क्लिक में सभी आवश्यक सेवाएं मिलेंगी। पर्यटन विभाग के अधिकारी के अनुसार मोबाइल ऐप में दिल्ली के पर्यटन स्थलों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी और इसके अलावा उसका एक संक्षिप्त इतिहास भी उपलब्ध होगा।

दिल्ली के हिमांशु नीगम ने पास की यूपीएससी की परीक्षा

टूरिज्म दिवस पर लॉन्च किया एप
इस मौके पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि टूरिज्म दिवस पर एप लांच किया गया है। दिल्ली एक ऐतिहासिक शहर है। अगर इसे समझना है तो उसे एक बार दिल्ली आना होगा। ये एप आप को उसमें मदद करेगा। एप बेहद यूजर फ्रेंडली है। अगर आप एप खोलकर बैठे हैं तो 5 किलोमीटर के दायरे में क्या है, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी।

किसानों ने जाम किए दिल्ली बॉर्डर, टिकैत बोले- लोग लंच के बाद ही निकलें, नहीं तो जाम में फंसे रहेंगे

टूरिज्म बढ़ने से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा- सीएम केजरीवाल 
सीएम केजरीवाल ने बताया कि इसमें ऐतिहासिक स्थल, मॉल्स, एंटरटेनमेंट प्लेस, पब्लिक प्लेस हर एक की जानकारी मिलेगी। दिल्ली विश्व के चुनिंदा शहरों में शामिल हो गई है, जहां इस तरह का एप है। इससे टूरिज्म सेक्टर को फायदा होगा। इससे इस सेक्टर को हम कई गुना बढ़ा सकते हैं। ये बढ़ेगा तो सारे फील्ड को फायदा होता है। अगर टूरिज्म बढ़ेगा तो दिल्ली की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा। पहले सभी दिल्ली वाले इस एप को डाउनलोड करें।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.