नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पराली को गलाने में बायो-डिकम्पोज़र प्रभावी साबित हुई है। दिल्ली के किसान इससे बेहद ख़ुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने पड़ोसी राज्यों को भी इसे अपनाने की सलाह दी है। सीएम केजरीवाल ने कहा दिल्ली ने पराली का हल ढूंढ लिया है। इसका हल बायो-डिकम्पोजर से मिला है। दिल्ली सरकार ने बायो-डिकम्पोजर को प्रभावी ढंग से लागू किया है। दिल्ली के 39 गांवों में इसे लागू किया गया। किसान खुश हैं। इसमें प्रक्रिया यह है कि धान की फसल काट लेन के बाद जो पराली बचती है इसे रसायन द्वारा खेत में ही गला दिया जाता है। यह ऐसा रसायन है जो खेत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। केंद्र सरकार की एक एजेंसी से ही इसका थर्ड पार्टी ऑडिट कराया है और इसकी रिपोर्ट आ गई है। केंद्र सरकार की एजेंसी ने भी इसे ठीक पाया है। इस एजेंसी ने गांव-गांव जाकर किसानों से बात की है। पहले औद्योगिक कार्बन बढ़ रहा था, जो कम हुआ है। मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। लगभग आधे किसानों ने माना है कि इसके उपयोग से पैदावार बढ़ी है। हम पड़ोसी राज्यों से अपील करते हैं कि वे भी इसे लागू करें। केंद्र सरकार भी इस बारे में कदम उठाए। रिपोर्ट लेकर हम जल्द ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिलेंगे।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां
‘इंडिया' गठबंधन, CBI जांच को लेकर केजरीवाल ने दिया PM मोदी को चैलेंज
पाकिस्तान : आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत, करीब 50...
मथुरा: पंजाब की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी...
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक...
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी