नई दिल्ली। टीम डिजिटल। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन आजकल दिल्ली आए हुए हैं। शनिवार की सुबह वो नई दिल्ली स्थित नेहरू पार्क में मॉर्निंग वॉक करने गए थे। इस दौरान स्टालिन को अचानक देखकर लोग अचंभित हो गए। यही नहीं पहले से पार्क में वॉक कर रहे लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। नवरात्रि में सेब ने दी राहत, तो अंगूर व संतरे के दामों में बढोत्तरी
स्टालिन ने की एनडीएमसी के अधिकारियों से बातचीत बता दें कि तमिलनाडू के मुख्यमंत्री स्टालिन दिल्लीवालों के प्यार को देखकर काफी खुश हुए और उन्होंने अपने मॉर्निग वॉक पर लोगों के सेल्फी लेने के अनुरोध के बारे में भी अपने ट्विटर अकाउंट से धन्यवाद का मैसेज शेयर किया है। दरअसल शनिवार को सुबह करीब सवा 7 बजे सीएम स्टालिन नेहरू पार्क में मॉर्निंग वॉक करने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान नेहरू पार्क की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। स्टालिन को वॉक करते देख रोजाना पार्क में मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोग अचानक चौंक गए। यही नहीं वॉक करते लोगों ने स्टालिन के साथ जमकर सेल्फी ली, स्टालिन ने भी किसी के अनुरोध को नहीं ठुकराया। इस दौरान सीएम स्टालिन ने भी एनडीएमसी उद्यान विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत कर नेहरू पार्क को संवारने व पेड़-पौधों की जानकारी ली। यही नहीं स्टालिन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से नेहरू पार्क में लोगों के सेल्फी लेने के उत्साह और अपनी मॉर्निंग वॉक के बारे में जानकारी दी है।
समर्थन के लिए BJP में अपने पुराने साथियों से संपर्क साधने की कोशिश...
पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने...
SEBI ने सहारा समूह की दो कंपनियों, सुब्रत रॉय, अन्य पर 12 करोड़ रुपये...
गुजरात से BJP प्रतिनिधिमंडल केजरीवाल के दिल्ली मॉडल का करेगा...
पीएम मोदी ने जर्मनी में दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा से की...
महाराष्ट्र में बागी मंत्रियों का विभाग छिना, न्यायालय ने अयोग्यता...
पंजाब के पूर्व DGP दिनकर गुप्ता ने संभाला केंद्रीय एजेंसी NIA प्रमुख...
अडाणी पावर के साथ पूरक बिजली खरीद समझौते को हरियाणा मंत्रिमंडल ने दी...
अयोध्या में ‘लाइव’ रामायण परिसर बनाया जायेगा, जमीन की तलाश जारी :...
सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ महिला से रेप का मामला दर्ज