नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का नाम लिए बगैर उनके परिवार की तुलना महाभारत के पात्रों से करते हुए कहा कि महाभारत (Mahabharata) के ये वही पात्र हैं जिन्होंने महाभारत करके भारत की प्रगति को पूरी तरह बाधित किये थे, उसी तरह उन इन लोगों ने फिर से जन्म लेकर प्रदेश के विकास को बाधित किया।
देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रसे की बोगी में आग लगी, कोई हताहत नहीं
सरकारी नौकरी को लेकर CM योगी ने किया ये दावा शनिवार को लखनऊ लोकभवन में आयोजित एक समारोह में नव चयनित खंड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चार वर्ष के उनके कार्यकाल में प्रदेश के चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। योगी ने नियुक्ति पत्र पाने वालों से पूछा, 'क्या आपको अपने लिए किसी नेता, मंत्री या अधिकारी से सिफारिश करनी पड़ी, लेकिन यह पहले होता था, 2017 के पहले होता था।'
यहां हर दूसरे या तीसरे दिन एक दंगा होता था मुझे यह देखकर हैरानी होती थी। आम आदमी प्रभावित होता था और प्रदेश की छवि खराब होती थी। प्रदेश के पास 3 लाख पुलिस बल होना चाहिए था वह 1.25 लाख तक सीमित रह गया था। हमने 4 वर्ष के अंदर 1.5 लाख से अधिक पुलिकर्मियों की भर्ती की: यूपी सीएम pic.twitter.com/wB8H8M88KE — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2021
यहां हर दूसरे या तीसरे दिन एक दंगा होता था मुझे यह देखकर हैरानी होती थी। आम आदमी प्रभावित होता था और प्रदेश की छवि खराब होती थी। प्रदेश के पास 3 लाख पुलिस बल होना चाहिए था वह 1.25 लाख तक सीमित रह गया था। हमने 4 वर्ष के अंदर 1.5 लाख से अधिक पुलिकर्मियों की भर्ती की: यूपी सीएम pic.twitter.com/wB8H8M88KE
अखिलेश यादव बोले- जब-जब साइकिल चली तो उत्तर प्रदेश में सरकार बदली
सपा परिवार पर साधा निशाना सपा प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार को आड़े हाथों लेते हुए योगी ने कहा, 'कुछ खानदान ऐसे थे जिनको अलग-अलग भर्ती आवंटित हो जाती थी, फलाना चाचा देखेगा, फलाना भाई देखेगा, फलाना भतीजा देखेगा और यह सब होता था। काका, चाचा, नाना, मामा, पहले महाभारत में सुना होगा या 2012 से 2017 के बीच (सपा की सरकार का कार्यकाल) आपने देखा होगा।'
प्रियंका गांधी ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा- विज्ञापन की सरकार
'ये महाभारत के वही पात्र हैं, इन्होंने फिर से जन्म लिया' - CM उन्होंने कहा, 'ये महाभारत के वही पात्र हैं, इन्होंने फिर से जन्म लिया है। ये लोग जैसे महाभारत करके भारत की प्रगति को पूरी तरह बाधित किये थे उसी तरह इन लोगों ने फिर से प्रदेश के विकास को बाधित किया।' योगी ने कहा, 'जब 2017 में मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया तो लोग पूछते थे कि प्रदेश कैसे चलेगा लेकिन मैंने कहा कि यह व्यापक संभावनाओं वाला प्रदेश है और यहां कोई कमी नहीं है, सिर्फ नेतृत्व की आवश्यकता है। सिस्टम वही है लेकिन अब उत्तर प्रदेश बदल गया है।'
2 फुट के अजीम अंसारी की उड़ी रातों की नींद, थाने में जाकर बताइ ये वजह
CM ने अपने कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, 'एक भी जगह नियुक्तियों में गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली। हमने स्वतंत्रता दी कि चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ईमानदारी पूर्ण होनी चाहिए और किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।' समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा, 'जब तक उत्तर प्रदेश योगी सरकार के हाथों में है तब तक आमजन को अपने बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।'
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
बिहार में तेजस्वी ने उपेन्द्र कुशवाह के साथ किया बड़ा खेल, अपनी ही पार्टी से किया बाहर
जांच एजेंसी स्पष्ट करे कब तक दाभोलकर, पानसरे हत्याकांड की जांच पूरी होगी : होई कोर्ट
केजरीवाल ने भाजपा से पूछा- तिरंगा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराया जायेगा
औद्योगिक उत्पादन फिर हुआ नकारात्मक, 1.6 फीसदी की गिरावट
अब उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष बदला, मदन कौशिक को दी जिम्मेदारी
नाराज विधायक शिलादित्य देव ने भाजपा से इस्तीफा नहीं दिया है : हेमंत विश्व सरमा
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, स्थिति का...
देश का एक ऐसा गांव जहां पैदा होते ही हो जाती है बच्चे की मौत, 500...
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में आया नया अपडेट, ये खास फीचर्स हुआ शामिल
रेल हादसे में 261 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के विमान...
हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे...
ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट इतिहास की भीषण दुर्घटना में से एक, पढ़ें कब- कब...
BJP ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को सरकार का वर्षगांठ...
रेल मंत्री ने रेल दुर्घटना स्थल का दौरा किया, कहा- राहत एवं बचाव...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...