नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बारिश के बीच अपने तय कार्यक्रम से लगभग 2 घंटे की देरी से अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण का जायजा लिया। अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।
अयोध्या राम मंदिर के लिए दान होगा आयकर मुक्त , केंद्र सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों का हालचाल भी पूछा। इसके बाद योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पहले अधिकारियों के साथ अयोध्या के विकास को लेकर बैठक की और उसके बाद पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की।
अयोध्या: श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी किया अपना Logo, ये हैं विशेषताएं
सर्किट हॉउस के बाद योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात करने पहुंचे। फिर हनुमानगढ़ी में जाकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन करने पहुंचे। वहां उन्होंने राम मंदिर निर्माण की व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही राम जन्मभूमि परिसर स्थित नवग्रह वाटिका में ग्रहों के अनुरूप पौधरोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने कई पौधे लगाए।
अयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में 28 साल बाद हुआ रुद्राभिषेक, देखें Video
कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से मुख्यमंत्री जन्मभूमि परिसर में स्थापित रामलला के अस्थायी मंदिर के भीतर नहीं गए और बाहर से रामलला को नमन किया। वहीं पर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने उन्हें रामनामी भी ओढ़ाई। रामलला का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए। योगी ने करीब तीन घंटे अयोध्या में बिताए।
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को किसान ‘ट्रैक्टर परेड’ में...
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...
दिल्ली में थमा Corona का कहर! राजधानी में 231 नए मामले सामने तो 10...
साल 2020 में मास्को में सबसे ज्यादा ट्रैफिक तो भारत के 3 शहरें भी...
अर्नब के व्हाट्सऐप चैट को लेकर राहुल गांधी ने भी साधा मोदी सरकार पर...
आखिर कहां फंसा पेंच नीतीश कैबिनेट के विस्तार में, क्या है BJP की ...
किरण बेदी के खिलाफ फिर धरने पर बैठे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री...
संसद कैंटीन में भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म, बढ़ेंगी कीमतें
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें