Tuesday, Sep 26, 2023
-->
congratulations-to-ravi-dahiya-in-rajya-sabha-for-winning-silver-medal-in-wrestling-prshnt

कुश्ती में रजत पदक जीतने पर रवि दहिया को राज्य सभा में दी गई बधाई

  • Updated on 8/6/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राज्यसभा में शुक्रवार को पहलवान रवि कुमार दहिया को बधाई दी गई। दहिया ने तोक्यो ओलंपिक में पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता है। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने दहिया की उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि दहिया ने जबरदस्त साहस, कौशल तथा ²ढ़ता का परिचय दिया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दहिया पर पूरे देश को गर्व है।

Coronavirus: देश में 44,643 नए मामले, 464 और लोगों की मौत

भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
हरिवंश ने दहिया को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दहिया और कीर्तिमान बनाएंगे तथा देश को गौरवान्वित करेंगे और खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा बनेंगे। गौरतलब है कि दहिया को पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक मिला है।

इस स्पर्धा में वह रूसी ओलंपिक समिति के मौजूदा विश्व चैंपियन जावुर युगुएव से 4-7 से हार गये जिससे उनकी देश का सबसे युवा ओलंपिक चैंपियन बनने की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। 23 वर्षीय दहिया कुश्ती में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बन गये हैं और यह भारत का कुश्ती में कुल छठा पदक है।

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...

    

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.