नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली नयी गठबंधन सरकार में कांग्रेस को चार मंत्री पद मिल सकते हैं। सूत्रों ने यह जनकारी दी है। सूत्रों ने यह भी बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और महागठबंधन की तरफ से नयी सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की तथा समर्थन के लिए उनका आभार जताया।
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार : 18 मंत्रियों ने ली शपथ, संजय राठौर पर बवाल
कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नयी सरकार में कांग्रेस को चार मंत्री पद मिल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की विधानसभा अध्यक्ष का पद पाने की भी इच्छा थी, लेकिन नीतीश इसके लिये तैयार नहीं दिखते। कांग्रेस कोटे से जिन नेताओं के मंत्री बनने की संभावना है उनमें प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और वरिष्ठ नेता राजेश राम के नाम प्रमुख हैं। पार्टी किसी अल्पसंख्यक नेता को भी मौका दे सकती है।
BJP से अलग होने पर JDU, वाम दलों ने की नीतीश कुमार की तारीफ
सूत्रों ने बताया कि 2015 के फार्मूले पर मंत्रिमंडल का गठन होने पर पार्टी कोटे के मंत्रियों को शिक्षा, भू-राजस्व और कुछ अन्य विभागों का प्रभार मिल सकता है। नीतीश कुमार ने मंगलवार को ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री’’ के तौर पर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया और इसके बाद सर्वसम्मति से ‘महागठबंधन’ का नेता चुने जाने पर उन्होंने नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया। वहीं, जद(यू) की गठबंधन सहयोगी रही भाजपा ने नीतीश कुमार पर ‘‘धोखा’’ देने का आरोप लगाया है।
फोन टैपिंग मामला : रश्मि शुक्ला पर मुकदमे के लिए केंद्र से मांगी इजाजत : मुंबई पुलिस
सनातन धर्म विवाद: हिंदू साधु- संतों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
बिहारः पटना में दलित महिला से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर पीटा और किया...
कवच के साथ ही 16 से ज्यादा सुरक्षा उपायों से लैस है नई वंदे भारत
Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ...
लोकसभा चुनाव से पहले ABVP की जीत बनेगी BJP की संजीवनी
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिपावली, छठ पर नहीं है रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...