Monday, Oct 02, 2023
-->
congress-counter-attacks-on-bjp-amit-shah-narendra-modi-over-karnatka-elections-allegations

कांग्रेस का शाह पर पलटवार, पूछा- तो क्या हमारे विधायक भाजपा के पास रहेंगे?

  • Updated on 5/21/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी वार और पलटवार अब और तेज हो गया है। बहुमत हारने के बाद जहां भाजपा अध्यक्ष ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस-जेडीएस पर करारे हमले किए, वहीं कांग्रेस ने भी तेवर दिखा दिए हैं। 

कांग्रेस का शाह पर पलटवार, पूछा- तो क्या हमारे विधायक भाजपा के पास रहेंगे?

कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने शाह की प्रेस वार्ता के बाद भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस ने तो पलटवार करते हुए भाजपा को ही काले धन का कुबरे करार दे दिया। 

अमित शाह ने पूछा- राहुल गांधी बताएं अब तक होटलों में क्यों कैद हैं कांग्रेसी विधायक?

आनंद शर्मा ने शाह के उस सवाल का भी जबाव दिया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि कांग्रेस ने अब तक अपने विधायकों को कैद क्यों कर रखा है। प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक उनके पास नहीं तो क्या भाजपा के पास जाकर रहेंगे। 

गंभीर बोले- नहीं लूंगा अभी संन्यास, कपिल देव का मिला साथ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पलटवार करते हुए आनंद शर्मा ने कहा, 'मैं नहीं समझता अमित शाह को संविधान का ज्ञान और सम्मान है। अगर उनको संविधान की जानकारी भी है तो वह उसका सम्मान नहीं करते हैं।'

शर्मा ने कहा कि आज अमित शाह की हालत इस तरह हो गई है, जैसी खिसियानी बिल्ली खंभा नौचती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से घन बल का खुला खेल खेल रही है, उससे विधायकों की खरीद फरोख्त लोकतंत्र में खतरा बन गई है।

मुरली मनोहर बोले- मोदी ने कॉपी में जब कुछ लिखा नहीं तो नंबर कैसे?

उन्होंने कहा कि भाजपा को विधायकों की चोरी करने में महारत हासिल है। करोड़ों का प्रलोभन विधायकों को दिया गया है। बहुमत हारने के बावजूद भाजपा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अब पूरी तरह से बेशर्मी पर उतर आई है। 

भाजपा को काने धन की कुबेर बताने के साथ ही आनंद शर्मा ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में अपने हरेक विधायक के चुनाव प्रचार में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च किया है। इस मामले में चुनाव आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.