नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कृषि विधेयक कानूनों (Agricultural Bill laws) को लेकर पंजाब की तर्ज पर कांग्रेस ने अब हरियाणा में भी जननायक जनता पार्टी (JJP) पर दबाब बढ़ा दिया है। कांग्रेस ने मांग की है कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को किसानों के हित में अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और मोदी सरकार पर दबाब बढ़ाना चाहिेए। उधर, जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के साथ उनके दल का गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या जकात फाउंडेशन सुदर्शन टीवी मामले में हस्तक्षेप करना चाहता है?
इसी के साथ चौटाला ने विपक्षी दल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह कृषि विधेयक के मुद्दे पर किसानों को गुमराह कर रही है। चौटाला की इस टिप्पणी से एक दिन पहले उन्होंने पिछले सप्ताह कुरुक्षेत्र के पीपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर माफी मांगी थी। किसान, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। यह पूछे जाने पर कि क्या जजपा पर भाजपा के साथ गठबंधन का कोई दबाव है, चौटाला ने कहा, च्च्हमारा गठबंधन मजबूत है।’’
योगी सरकार ने लगाया AAP सांसद संजय सिंह पर राजद्रोह का केस, किया तलब
उन्होंने कहा, 'हमारी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए और हम आने वाले फसल खरीद सीजन में यह सुनिश्चित करेंगे।' उन्होंने कहा, 'एमएसपी सबसे बड़ा मुद्दा है। यह किसानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है कि हम उनकी फसल को एमएसपी से कम दाम पर नहीं खरीदेंगे।' उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच यहां हुई बैठक के बाद दिग्विजय संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।
पीएम केयर्स फंड को लेकर अनुराग ठाकुर से भिड़े कांग्रेस के अधीर रंजन, सदन 3 बार स्थगित
दिग्विजय ने कहा कि खट्टर और दुष्यंत के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत हुई जिसमें आगामी फसल सीजन में खरीदने पर भी चर्चा हुई। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और कुछ अन्य तत्व कृषि विधेयकों के मुद्दे पर गलत जानकारी फैला रहे हैं और किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।
चीनी घुसपैठ पर नित्यानंद का बयान शहीदों का अपमान, हालात स्पष्ट करे मोदी सरकार: कांग्रेस
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
चीन के इस दुर्लभ जीव का मांस है 1 लाख रु. किलो, बढ़ती डिमांड के कारण विलुप्त होने को है ये जीव
Coronavirus की दवा हो सकती है अश्वगंधा, IIT दिल्ली ने किया शोध
दुनिया के इस देश में खाया जाता है चमगादड़ का मांस, कोरोना के बाद भी यहां नहीं रुकी बिक्री
चिलचिलाती गर्मी में, दिव्यांग बेटी को बोरे में रखकर साइकिल से घर जाने को मजदूर हुआ बेबस
कोरोना वायरस को लेकर चीन ने दी अपनी सफाई, दुनिया को बताए ये 6 फैक्ट
सुशांत मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, रिया के नाम का भी जिक्र
तीनों कृषि कानून रद्द होने तक खत्म नहीं होगा किसान आंदोलन- राकेश टिकैत
अधिकांश किसान और विशेषज्ञ कृषि कानूनों के पक्ष में, नहीं करेंगे रद्द-...
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
अब स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचना होगा आसान, PM मोदी ने 8 स्पेशल...
AUS VS IND 4th Test Day 3: टीम इंडिया 336 रन पर ऑलआउट, जोश हेजलवुड ने...
किसान आंदोलन: 'तारीख पे तारीख' देकर मामले को खींचना सरकार का...
Corona World Live: दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 9.49 करोड़ के...
Coronavirus Live: देश में 24 घंटे में कोरोना के 15,144 नए केस, 181 की...
दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल आज से, ट्रैफिक एडवाइजरी के...
Morning Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें