नई दिल्ली/टीम डिजिटल। चुनाव का समय जैसे- जैसे करीब आ रहा है मध्य प्रदेश के भोपाल में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा की काट में कांग्रेस ने कम्प्यूटर बाबा के नेतृत्व में साधू-संतों की पूरी फौज उतार दी है। ये सब भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत के लिए यहां तरह तरह के यज्ञ-जाप और हठयोग की करतबें कर रहे हैं।
साधुओं के पूजा- पाठ में पत्नी के साथ दिग्विजय सिंह ने भी शामिल हुए और पूजा तथा हवन किया। पूजा स्थल के बाहर एक बोर्ज लगा हुआ है जिसपर लिखा हुआ है- दिग्विजय की जीत के लिए हजारों साधू- संतों का हठयोग।
दरअसल, भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा को कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ उतार देने के बाद भोपाल सीट की लड़ाई को धर्मयुद्ध के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री समेत भाजपा के सभी नेता एक सुर में यह कहते हुए सुना जा सकते हैं कि साध्वी प्रज्ञा हिंदू आतंकवाद की झूठी थ्योरी की शिकार बनी और इस थ्योरी के जनक कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को ही माना जाता है।
साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में भोपाल में बन रहे महौल से दिग्विजय को लगने लगा कि बिना हिंदुओँ के समर्थन के यहां से जीत पाना संभव नहीं है और इसके लिए उन्होंने कंप्यूटर बाबा का अगुआई में भोपाल में साधू संतों की धुनी लगवा दी। माना जा रहा है कि साधू उनके समर्थन में भोपाल में 8 मई को रोडशो भी करने वाले हैं।
इस मामले पर साध्वी प्रज्ञा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले तो हजारों साधुओं की चर्चा थी जो अब सिर्फ 30-40 रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन सब को कंप्यूटर बाबा ने बुलाया है। उन्होंने एक मीडिया वाले के हवाले से बताया कि एक संन्यासी से जब पूछ गया तो उसने बता दिया कि पैसे और कपड़े देकर उसे कंप्यूटर बाबा ने बुलाया है।
बताते चलें कि हाल ही में मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कंप्यूटर बाबा को भाजपा सरकार में मंत्री बनाया था। हालाकि कुछ दिनों बाद ही उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर डीयू विधि संकाय के छात्रों की...
योगी सरकार के मंत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट, 10 को कोर्ट में पेश...
संसद निष्क्रिय हो गई है; लोकतंत्र ‘सांस लेने के लिए संघर्ष’ कर रहा:...
गुजरात में केजरीवाल ने कीं आदिवासियों के लिए कई घोषणाएं
Review : आलिया, विजय, शेफाली की दमदार एक्टिंग, घरेलू हिंसा के मुद्दे...
डीसीपीसीआर जर्नल का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों पर फोकस करना :...
15 अगस्त विशेष: नारे, जिन्होंने आजादी में दिया अहम योगदान
दिल्ली के LG का बड़ा एक्शन, IAS ऑफिस गोपी कृष्ण सहित 11 अधिकारी...
Ex- LG बैजल की मंजूरी से बनी थी नई शराब पॉलिसी- मनीष सिसोदिया
CWG 2022: कुश्ती में भारत का स्वर्णिम अभियानः बजरंग, दीपक और साक्षी...