Monday, May 29, 2023
-->
congress-party-president-after-sonia-gandhi-names-of-ak-antony-manmohan-singh-prsgnt

अगर सोनिया नहीं! तो कौन हो सकता है कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का दावेदार, एक नजर...

  • Updated on 8/24/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस (Congress) के नये अध्यक्ष (President) बनने को लेकर आंतरिक रूप से पार्टी में कलह मची हुई है। पार्टी के 23 सीनियर नेताओं द्वारा सोनिया गांधी को पत्र लिखा जाना और फिर कई दिग्गज कांग्रेसियों ने सोनिया और राहुल गांधी के नेतृत्वर को लेकर भी भरोसा जता दिया। जिसके बाद ये तो साफ हो ही गया कि पार्टी में दो गुट बन गए हैं। 

वहीँ, आज कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक चल रही है। सभी का अनुमान है कि सोनिया गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकती हैं हालांकि ये भी हो सकता है कि ये प्रस्ताव का कड़ा विरोध हो और फिलहाल बैठक बिना किसी नतीजे खत्म भी हो जाए, लेकिन फिर सवाल ये हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष को चुनना पड़े तो पार्टी के पास किन नामों का विकल्प है। 

इस बीच गैर गांधी को मुखिया बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इन नेताओं का नाम सामने आ रहा है। आइये एक नज़र डालते हैं...

कांग्रेस कार्यसमिति की आज अहम बैठक, सोनिया गांधी से अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग

राहुल गांधी- कांग्रेस पार्टी में बड़ी तादाद में ऐसे नेता मौजूद हैं जो गांधी परिवार के हाथ में ही कांग्रेस की कमान देखने की इच्छा रखते हैं। साल 2019 में राहुल ने लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ दिया था और तभी से सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं। 

अभी भी राहुल अध्यक्ष पद पर नहीं रहना चाहते हालांकि ऑल इंडिया कांग्रेस समिति की सदस्यी सुमन अग्रवाल ने पत्र लिख कर राहुल गांधी को नेतृत्वा देने की मांग की है।

CWC बैठक से पहले फटा लेटर बम, अंदरूनी खींचतान सामने आई

प्रियंका गांधी- प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं का मानना है कि वो अध्यक्ष पद के लिए बेहतर हैं लेकिन उनका राजनीती में कम अनुभव और उनका खुद का स्टैंड जिसमें उन्होंने किसी गैर गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने की बात कही है।

मुकुल वासनिक- साल 2019 में भी कांग्रेस अध्य क्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का नाम चर्चा में आया था। मुकुल वासनिक पिछली लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता थे और सेंट्रल मिनिस्ट्रर रह चुके हैं। वासनिक इस समय कांग्रेस में महासचिव हैं। महाराष्ट्रु से राजनीति की शुरुआत करने वाले मुकुल, गांधी परिवार के काफी करीबी हैं।

सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने पर बोले शिवराज, कांग्रेस को डूबने से कोई नहीं बचा सकता

एके एंटनी- सोनिया गांधी के बाद पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी को पार्टी की कमान देने पर जोर दिया जा सकता है। वे न सिर्फ गांधी परिवार के काफी करीबी हैं बल्कि AICC, CWC समेत कांग्रेस के कोर ग्रुप का हिस्सा भी हैं।

मनमोहन सिंह- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीवार हो सकते हैं। मनमोहन सिंह 10 सालों तक पीएम रहे हैं। उनके पास प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ, राजनीति के दांव-पेंच समझने का हुनर भी है। इतना ही नहीं पार्टी के सभी लोग उनका काफी सम्मान भी करते हैं। लेकिन पार्टी अभी युवा शक्ति और युवा नेता को चाहती है ताकि पार्टी को नया जोश मिल सके।

comments

.
.
.
.
.