नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कुछ स्थानों पर हुई हिंसा को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है।
प्रधान शिक्षा मंत्री, मांडविया स्वास्थ्य मंत्री और रिजिजू बने कानून मंत्री, देखें पूरी लिस्ट
पीएम साहब और सीएम साहब इसके लिए भी बधाई दीजिए कि यूपी में आपके कार्यकर्ताओं ने ⭐कितनी जगह बमबाजी, गोलीबारी, पत्थरबाजी की ⭐कितने लोगों का पर्चा लूटा ⭐कितने पत्रकारों को पीटा ⭐कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर, लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है। pic.twitter.com/6H9L390frB — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 8, 2021
पीएम साहब और सीएम साहब इसके लिए भी बधाई दीजिए कि यूपी में आपके कार्यकर्ताओं ने ⭐कितनी जगह बमबाजी, गोलीबारी, पत्थरबाजी की ⭐कितने लोगों का पर्चा लूटा ⭐कितने पत्रकारों को पीटा ⭐कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर, लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है। pic.twitter.com/6H9L390frB
उन्होंने हिंसा का एक वीडिया साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पीएम साहब और सीएम साहब, इसके लिए भी बधाई दीजिए कि उप्र में आपके कार्यकर्ताओं ने कितनी जगह गोलीबारी और पत्थरबाजी की, कितने लोगों का पर्चा लूटा, कितने पत्रकारों को पीटा और कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की।’’
मंत्रिपरिषद विस्तार: राणे, पारस समेत 32 नेता पहली बार बने हैं केंद्रीय मंत्री
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, ‘‘कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर, लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है।’’ उल्लेखनीय है कि सीतापुर जिले के कसमंडा में प्रखंड (ब्लाक) प्रमुख चुनाव के नामांकन के समय बृहस्पतिवार को दो दलों के समर्थकों के बीच गोलीबारी से एक व्यक्ति घायल हो गया ।
आखिरकार सिंधिया को मिला इनाम, मध्यप्रदेश में दिलाई थी भाजपा को दोबारा सत्ता
उधर, कन्नौज से मिली खबर के मुताबिक बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई और जिले के सभी आठ ब्लॉक में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। हालांकि इसके बाद भी कन्नौज, तालग्राम, गुगरापुर में हंगामे की स्थिति बन गयी।
मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को सड़क से लेकर घरों तक पहुंचाएगी...
भारतीय पहलवानों के साथ हुआ बर्ताव बहुत परेशान करने वाला:...
भाजपा सांसद बृजभूषण बोले- अगर मेरे ऊपर लगा एक भी आरोप साबित हुआ तो...
प्रदर्शनकारी पहलवानों के आरोपों की जांच पूरी होने के बाद उचित...
अडाणी ग्रुप 3 कंपनियों के शेयर बेचकर जुटाएगा 3.5 अरब डॉलर
मोदी सरकार के नौ साल में मुसीबतों से घिरे लोग : शिवसेना (उद्धव)
प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में सड़कों पर उतरीं ममता बनर्जी
भाजपा ने बलात्कारियों को बचाने के लिए धर्म के दुरुपयोग की कला में...
DU कुलपति की नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका कोर्ट ने की...
कोल इंडिया में तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार