Tuesday, Oct 03, 2023
-->
congress question - was there pressure on nse and sebi to be soft on adani group?

कांग्रेस का सवाल - क्या NSE और SEBI पर अडाणी समूह पर नरमी बरतने का दबाव था?

  • Updated on 2/9/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज' (एनएसई) अडाणी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने में विफन रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि क्या भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) और एनएसई पर किसी तरह का ‘‘दबाव'' था कि उसने इस कारोबारी के साथ नरमी बरती है?

PM मोदी का डिग्री विवाद: गुजरात यूनिवर्सिटी ने हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष

रमेश ने कांग्रेस की ‘हम अडाणी के हैं कौन' श्रृंखला के तहत पिछले कुछ दिनों की तरह बृहस्पतिवार को भी सरकार और प्रधानमंत्री से कुछ सवाल किए। उन्होंने दावा किया कि सेबी जैसे बाजार नियामक भारतीय पूंजी बाजार की रक्षा करने में विफल रहे हैं जिससे न सिर्फ इनकी छवि धूमिल हुई, बल्कि भारत के वित्तीय बाजार की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अडानी प्रकरण पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा सिर्फ एक उद्योगपति की करती है मदद

कांग्रेस नेता का कहना है कि अडाणी समूह के खिलाफ स्टॉक में हेराफेरी के गंभीर आरोप लगे हैं। अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च' द्वारा गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले समूह पर फर्जी लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद समूह के शेयर की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं, अडाणी समूह ने कहा है कि वह सभी कानूनों और सूचना प्रकट करने संबंधी आवश्यकताओं का अनुपालन करता है।

मोदी सरकार ने कॉलेजियम से दोबारा भेजे गए 10 प्रस्तावों पर पुनर्विचार करने को कहा 

 

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.