Saturday, Jun 03, 2023
-->
congress questions resignation of jammu and kashmir lieutenant governor murmu rkdsnt

कांग्रेस नेता ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू के इस्तीफे पर उठाए सवाल

  • Updated on 8/7/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व आईएएस अधिकारी को अपने ‘‘विचार व्यक्त’’ करने की कीमत चुकानी पड़ी। केन्द्र शासित प्रदेश में चुनाव के समय को लेकर मुर्मू द्वारा की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग ने 28 जुलाई को कहा था कि संवैधानिक तौर पर केवल चुनाव आयोग ऐसे मामले में फैसले ले सकता है। 

UPSC के नए अध्यक्ष बने प्रोफेसर जोशी, 2021 तक होगा कार्यकाल

मुर्मू ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया है। चौधरी ने ट्वीट किया, 'सवाल यह है कि केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने इस्तीफा क्यों दिया? स्वेच्छा से दिया या किसी के निर्देशों पर? क्या वह लोगों को यह विश्वास दिलाने में विफल रहे कि सब ठीक है?'

अयोध्या में मस्जिद की जमीन पर अस्पताल बनाने को दूंगा अपना वेतन : कांग्रेस सांसद

पहले कलराज अब मनोज सिन्हा मुख्यधारा की सियासत से किए गए किनारे

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अपने विचारों को व्यक्त कर सरकार को र्शिमंदा कर उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी और उन्हें हटा दिया गया। आप इसे ‘मुर्मू सिंड्रोम’ कह सकते हैं।'     पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के नये उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह पहले राजनीतिक नेता हैं, जिन्होंने केन्द्र शासित प्रदेश में उपराज्यपाल का पद संभाला है।

4जी इंटरनेट सेवा बहाल करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को दिए निर्देश

 

 

 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

सुशांत मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, रिया के नाम का भी जिक्र

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.