Wednesday, Oct 04, 2023
-->
congress removes michael lobo from post of leader of opposition in goa legislative assembly

माइकल लोबो को कांग्रेस ने गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाया

  • Updated on 7/10/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस ने माइकल लोबो को गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) के पद से हटा दिया और उन पर तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भाजपा के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ ‘‘साजिश’’ रचने का आरोप लगाया। राज्य विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर यह घोषणा करते हुए, कांग्रेस के गोवा डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि लोबो और कामत के अलावा, पार्टी के तीन अन्य विधायकों से ‘‘संपर्क नहीं हो पा रहा है।’’   

5जी नीलामी में पहली बार आमने-सामने होंगे गुजरात के उद्योगपति अंबानी-अडानी

  यह घटनाक्रम उन अटकलों के बीच सामने आया है जिनमें कहा जा रहा है कि 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के कुछ विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। राव ने कहा, ‘‘एलओपी माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत गोवा में कांग्रेस में दलबदल सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के साथ मिलकर साजिश रच रहे थे। पार्टी ने लोबो को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने का फैसला किया है।’’   

हिमाचल के पालमपुर में AAP की तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे केजरीवाल, मान 

  •  

  उन्होंने कहा कि पार्टी लोबो और कामत दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। गोवा में कांग्रेस के फिलहाल 11 विधायक हैं।      राव ने कहा कि पार्टी के पांच विधायक - लोबो, कामत, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई और डेलियाला लोबो से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जबकि पांच अन्य - एल्टन डी‘कोस्टा, संकल्प अमोनकर, यूरी अलेमाओ, कार्लोस अल्वारेस फरेरा, रुडोल्फ फर्नांडीस संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे।  

शाह और नड्डा से मिले कुलदीप बिश्नोई, थाम सकते हैं भाजपा का दामन 

    उन्होंने कहा, ‘‘छठे विधायक एलेक्सो सिकेरा पार्टी नेताओं के संपर्क में है और कांग्रेस के साथ हैं।’’ सत्तारूढ़ भाजपा के पास वर्तमान में 20 विधायक हैं और उसे पांच अन्य का भी समर्थन प्राप्त है। इस साल फरवरी में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

पूर्व पुलिस आयुक्त पांडे की कंपनी ने चित्रा समेत NSE कर्मचारियों के फोन टैप किए: CBI

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.